-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: भूजल सप्ताह-2026 के छठे दिन में हुआ जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल और स्वच्छता पर व्यापक जनजागरूकता अभियान शुरू
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद के निर्देशन में संचालित भूजल सप्ताह-2026 के अंतर्गत आज छठे दिवस जनपद में जल संरक्षण, भूजल संवर्धन, सुरक्षित पेयजल, स्वच्छता एवं जल जनित बीमारियों की रोकथाम के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न विभागों द्वारा व्यापक स्तर पर कार्य क्रमों का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद के निर्देशन में संचालित भूजल सप्ताह-2026 के अंतर्गत आज छठे दिवस जनपद में जल संरक्षण, भूजल संवर्धन, सुरक्षित पेयजल, स्वच्छता एवं जल जनित बीमारियों की रोकथाम के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न विभागों द्वारा व्यापक स्तर पर कार्य क्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में ’मुख्य चिकित्साधिकारी, गाजीपुर’ के निर्देशन में आयोजित जागरूकता कार्य क्रम में नागरिकों को ’स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के उपयोग, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता, जलजनित रोगों की रोकथाम, हाथों की स्वच्छता, वर्षा ऋतु में अपनाई जाने वाली स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों तथा दूषित जल से होने वाले रोगों से बचाव’ के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में लोगों से अपने परिवार एवं समाज को स्वच्छ जल के उपयोग के प्रति जागरूक करने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया गया। इसके अतिरिक्त ’लघु सिंचाई विभाग’ के ’अवर अभियन्ता’ द्वारा ’विकास खण्ड जखनियाँ, मरदह एवं मनिहारी’ में व्यापक जन-जागरूकता कार्य क्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में किसानों, ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को ’भूजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण, सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों के उपयोग, जल के विवेकपूर्ण एवं सतत उपयोग तथा प्रत्येक बूंद जल के महत्व’ के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। ग्रामीणों को जल संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने तथा प्रत्येक नागरिक को जल बचाने की दिशा में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।
हरियाणा: एनसीसी शिविर में सड़क सुरक्षा का पाठ, महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घायल महिला की मदद को तुरंत आगे आए गौ रक्षक अनिल गुप्ता
उत्तर प्रदेश: निःशुल्क पशु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू, 1.97 लाख पशुओं को एफएमडी से बचाने का लक्ष्य
मध्य प्रदेश: बारिश में दलदल बनी सब्जी मंडी, खरीदार हुए परेशान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की तैयारी
उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 37 योजनाओं और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
