Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अनियंत्रित होकर गिरे बइक सवार दंपति, दोनों गंभीर घायल

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 08/12/2025 04:45:28 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 08/12/2025 04:45:28 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: विंध्याचल थाना क्षेत्र के मीरजापुर-प्रयागराज मार्ग पर गैपुरा चौराहे के पास सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे बाइक सवार दंपति अनियंत्रित होकर गिर गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान परमीला देवी (28

विस्तार

उत्तर प्रदेश: विंध्याचल थाना क्षेत्र के मीरजापुर-प्रयागराज मार्ग पर गैपुरा चौराहे के पास सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे बाइक सवार दंपति अनियंत्रित होकर गिर गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान परमीला देवी (28 वर्ष) और उनके पति दीपक वर्मा के रूप में हुई है, जो थाना जिगना क्षेत्र के बिहसड़ा गांव से विंध्याचल की ओर जा रहे थे। गैपुरा चौकी के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होने से दोनों सड़क पर गिर पड़े। सूचना पर पहुंचे गैपुरा पुलिस कर्मियों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई पहुंचाया। चिकित्सक डा. रत्नाकर मिश्रा ने स्थिति गंभीर होने पर दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के समय दंपति ने हेलमेट नहीं लगाया था, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।


Featured News