-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: घर से नाराज होकर गईं थीं बेटियां, पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर सुरक्षित लौटाया
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर घर से नाराज़ होकर चली गईं दो नाबालिग बालिकाओं को मेंहदावल पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से दिल्ली से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर घर से नाराज़ होकर चली गईं दो नाबालिग बालिकाओं को मेंहदावल पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से दिल्ली से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। चार दिनों से बेटियों की तलाश में परेशान परिवार ने उन्हें सुरक्षित देखकर राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया।पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को थाना मेंहदावल में दोनों नाबालिग बालिकाओं की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और सर्विलांस सेल के सहयोग से दोनों बालिकाओं का दिल्ली में पता लगाकर उन्हें सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में बालिकाओं ने बताया कि वे पारिवारिक नाराज़गी के चलते घर छोड़कर चली गई थीं और विभिन्न स्थानों से होते हुए दिल्ली पहुंच गई थीं। आवश्यक सत्यापन एवं विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस उन्हें थाना मेंहदावल लाई, जहां परिजनों को बुलाकर दोनों बालिकाओं को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। चार दिन बाद बेटियों को सुरक्षित देखकर परिजनों की आंखें खुशी से नम हो गईं। उन्होंने मेंहदावल पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का धन्यवाद दिया। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें और किसी भी बच्चे के लापता होने या घर छोड़ने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर उन्हें सुरक्षित वापस लाया जा सके। बरामदगी टीम में उपनिरीक्षक राम नारायण, हेड कांस्टेबल रोहित प्रसाद, कांस्टेबल चंदन यादव, कांस्टेबल अरुण यादव तथा महिला आरक्षी अंशिका तिवारी शामिल रहीं।
उत्तर प्रदेश: परिवार परामर्श केंद्र में 5 बिछड़े परिवारों का हुआ पुनर्मिलन, 77 मामलों की हुई सुनवाई
छत्तिसगढ़: सेन समाज के युवा व महिला प्रकोष्ठ का गठन, संगठन विस्तार को मिली रफ्तार
उत्तर प्रदेश: गुम मोबाइल बरामदगी अभियान में पुलिस का बड़ा रिकॉर्ड, 161 खोए मोबाइल किए बरामद
उत्तर प्रदेश: डेढ़ साल के मासूम के हत्यारे को मिली फांसी, एकतरफा प्यार में की थी निर्मम हत्या
