-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: डीएम ने गो-आश्रय स्थल शिवापार का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: डीएम ने विकासखंड बघौली अंतर्गत गो-आश्रय स्थल शिवापार का किया स्थलीय निरीक्षण, गोवंशों के भूसा, चारा, पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी व संबंधित खंड विकास अधिकारी को गो-आश्रय स्थलों का रूटीन निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: डीएम ने विकासखंड बघौली अंतर्गत गो-आश्रय स्थल शिवापार का किया स्थलीय निरीक्षण, गोवंशों के भूसा, चारा, पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी व संबंधित खंड विकास अधिकारी को गो-आश्रय स्थलों का रूटीन निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया। संत कबीर नगर 10 जुलाई (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा आज बघौली विकासखंड के गो-आश्रय स्थल शिवापार का स्थलीय निरीक्षण कर गोवंशों के संरक्षण व गौशालाओं के सुचारू संचालन के संबंध में विभिन्न बिंदुओं का जायजा लिया गया। गो-आश्रय स्थल शिवापार का निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गोशाला में 68 गोवंश संरक्षित है। मौके पर 25 कुंतल भूसा व चोकर उपलब्ध पाया गया, साइलेज उपलब्ध नहीं था। मौके पर पाया गया कि पशुओं हेतु हरे चारे की बुवाई की गई है। बताया गया कि दो केयरटेकर रात में गोवंशों की देखरेख के लिए रहते हैं।
जिलाधिकारी द्वारा टीन शेड टूटा हुआ पाए जाने पर खंड विकास अधिकारी बघौली को उसे बदलवाने के लिए निर्देशित किया गया। गो-आश्रय स्थल में आरआरसी सेंटर बनाए जाने पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को इसका औचित्य परीक्षण कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। गो-आश्रय स्थल में खड़ंजा लगाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा खंड विकास अधिकारी बघौली को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी बघौली अर्जित प्रकाश, ओएसडी राकेश कुमार सहित संबंधित आदि उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: परिवार परामर्श केंद्र में 5 बिछड़े परिवारों का हुआ पुनर्मिलन, 77 मामलों की हुई सुनवाई
छत्तिसगढ़: सेन समाज के युवा व महिला प्रकोष्ठ का गठन, संगठन विस्तार को मिली रफ्तार
उत्तर प्रदेश: गुम मोबाइल बरामदगी अभियान में पुलिस का बड़ा रिकॉर्ड, 161 खोए मोबाइल किए बरामद
उत्तर प्रदेश: डेढ़ साल के मासूम के हत्यारे को मिली फांसी, एकतरफा प्यार में की थी निर्मम हत्या
