-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 75 से अधिक लोगों की जान बचाने वाले गोताखोर को पीएम से सम्मान की उम्मीद
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: प्रसिद्ध गोताखोर एवं समाजसेवी विजय बहादुर निषाद अपनी निःस्वार्थ सेवा और साहसिक कार्यों के कारण क्षेत्र में एक अलग पहचान बना चुके हैं। बताया जाता है कि उन्होंने अब तक गंगा नदी में डूब रहे 75 से अधिक लोगों की जान बचाई है
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रसिद्ध गोताखोर एवं समाजसेवी विजय बहादुर निषाद अपनी निःस्वार्थ सेवा और साहसिक कार्यों के कारण क्षेत्र में एक अलग पहचान बना चुके हैं। बताया जाता है कि उन्होंने अब तक गंगा नदी में डूब रहे 75 से अधिक लोगों की जान बचाई है और इसके लिए उन्होंने कभी किसी से कोई शुल्क नहीं लिया। विजय बहादुर निषाद वर्षों से गंगा घाटों पर लोगों की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, जैसे ही किसी के गंगा में डूबने की सूचना मिलती है, वह बिना अपनी जान की परवाह किए तुरंत बचाव कार्य में जुट जाते हैं। और वह सरकारी गोताखोरों में रजिस्टर्ड भी है उन्हें जंगीपुर थाने आदि जगहों से सूचना मिलती रहती है वह जयपुर थाना अंतर्गत देवकटिया के निवासी हैं उनकी एक और विशेष उपलब्धि यह बताई जाती है कि वे गंगा नदी में लगातार लगभग सात घंटे तक तैरने की क्षमता रखते हैं, जो उनके अद्भुत साहस, शारीरिक क्षमता और अभ्यास का परिचायक है। उनके सामाजिक योगदान और मानव सेवा को देखते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। यह सम्मान उनके निःस्वार्थ सेवा कार्यों की सराहना का प्रतीक माना जाता है। गाजीपुर के लोग विजय बहादुर निषाद को एक ऐसे समाजसेवी के रूप में देखते हैं, जिन्होंने मानवता की सेवा को अपना जीवन उद्देश्य बना लिया है। उनका समर्पण और साहस युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। उनकी हार्दिक इच्छा है कि वह प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी से सम्मानित होना चाहते हैं और अपने जीवन यापन में सरकार से भी कुछ सहयोग की मांग कर रहे हैं उनका व्यापार मछली पालन है।
हरियाणा: एनसीसी शिविर में सड़क सुरक्षा का पाठ, महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घायल महिला की मदद को तुरंत आगे आए गौ रक्षक अनिल गुप्ता
उत्तर प्रदेश: निःशुल्क पशु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू, 1.97 लाख पशुओं को एफएमडी से बचाने का लक्ष्य
मध्य प्रदेश: बारिश में दलदल बनी सब्जी मंडी, खरीदार हुए परेशान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की तैयारी
उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 37 योजनाओं और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
