Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: स्वच्छता अभियान को लेकर डीएम हुए सख्त, पंचायत सहायकों की नियमित उपस्थिति और सफाई व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 18/07/2026 11:51:33 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 18/07/2026 11:51:33 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण समिति की बैठक दिनांक 16/07/2026 को सायं में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण समिति की बैठक दिनांक 16/07/2026 को सायं में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में पंचायत सहायकों की उपस्थिति, व्यक्तिगत शौचालय आवंटन एवं प्रत्येक बुधवार को विशेष सफाई अभियान चलाने के कड़े निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने सभी पंचायत सचिवालयों में पंचायत सहायकों की नियमित उपस्थिति अनिवार्य करने और जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दियें तथा आवास योजना के समस्त पात्र लाभार्थियों को अनिवार्य रूप से लाभ दिलाने तथा व्यक्तिगत शौचालय की सुविधा से आच्छादित करने और उनके खातों में धनराशि प्रेषित करने के निर्देश। 

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत निर्मित रिसोर्स रिकवरी सेंटर्स को स्थानीय कबाड़ी व्यवसायियों से लिंक करने का निर्णय, ताकि सूखे कचरे का सही निस्तारण हो सके। प्रत्येक बुधवार को सफाई कर्मियों की विशेष टोलियां बनाकर स्कूल, सार्वजनिक स्थान, अस्पताल और हाट-बाजारों में सघन सफाई करने के निर्देश दिये गयें। वर्षा ऋतु के मद्देनजर जल-जमाव की समस्या का तत्काल निस्तारण करने, नालियों को साफ करने और सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों की कटाई करने के सख्त निर्देश दिये गयें। जिलाधिकारी द्वारा समस्त सहायक विकास अधिकारी, पंचायत को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विकास खंडों में वी एल ई सर्विसेज का दायरा बढ़ाएं। पंचायत सचिवालयों के माध्यम से ग्रामीणों को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, पेंशन व अन्य डिजिटल नागरिक सेवाएं ससमय व सुलभता से उपलब्ध कराने की सीधी जिम्मेदारी सहायक विकास अधिकारी, पंचायत की तय की गई है।

Related News

हरियाणा: एनसीसी शिविर में सड़क सुरक्षा का पाठ, महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

उत्तर प्रदेश: हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घायल महिला की मदद को तुरंत आगे आए गौ रक्षक अनिल गुप्ता

उत्तर प्रदेश: दिवंगत आरक्षी के परिजनों को मिली ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता, एसपी ने सौंपा दावा राशि का चेक

उत्तर प्रदेश: निःशुल्क पशु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू, 1.97 लाख पशुओं को एफएमडी से बचाने का लक्ष्य

मध्य प्रदेश: बारिश में दलदल बनी सब्जी मंडी, खरीदार हुए परेशान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की तैयारी

उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 37 योजनाओं और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा


Featured News