Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: विवादित बयान के विरोध में मौलाना जर्जिस अंसारी का किया पुतला दहन, गिरफ्तारी की मांग तेज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Sunil Kapoor , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 20/07/2026 12:08:13 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Sunil Kapoor ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 20/07/2026 12:08:13 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: भगवान श्रीकृष्ण को लेकर मौलाना जर्जिस अंसारी के कथित विवादित बयान के विरोध में अमित शाह यूथ ब्रिगेड (महिला मोर्चा) और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: भगवान श्रीकृष्ण को लेकर मौलाना जर्जिस अंसारी के कथित विवादित बयान के विरोध में अमित शाह यूथ ब्रिगेड (महिला मोर्चा) और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन की प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा) रीता पाल ने किया। प्रदर्शन के दौरान रीता पाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में दिए गए कथित बयान से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए मौलाना जर्जिस अंसारी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। साथ ही राज्य सरकार से उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जल्द गिरफ्तारी की भी मांग की।

रीता पाल ने कहा कि इस तरह के बयान समाज में तनाव और आक्रोश का माहौल पैदा करते हैं तथा धार्मिक सौहार्द को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की। प्रदर्शन में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी कथित विवादित बयान के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान एडवोकेट हरिकांत पाल, एडवोकेट सुनील ठाकुर, नवीन सैनी, कमल लोधी, सुनीता चौहान, मनोज प्रजापति, भविष्य शर्मा, शेखर ठाकुर, दक्ष चौधरी, अनस चौधरी, शशांक ठाकुर, अजय कुमार, प्रदीप कुमार, नीरज कुमार, दिनेश कुमार, कार्तिक पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related News

हरियाणा: एनसीसी शिविर में सड़क सुरक्षा का पाठ, महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

उत्तर प्रदेश: हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घायल महिला की मदद को तुरंत आगे आए गौ रक्षक अनिल गुप्ता

उत्तर प्रदेश: दिवंगत आरक्षी के परिजनों को मिली ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता, एसपी ने सौंपा दावा राशि का चेक

उत्तर प्रदेश: निःशुल्क पशु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू, 1.97 लाख पशुओं को एफएमडी से बचाने का लक्ष्य

मध्य प्रदेश: बारिश में दलदल बनी सब्जी मंडी, खरीदार हुए परेशान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की तैयारी

उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 37 योजनाओं और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा


Featured News