Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: छेड़खानी का मुकदमा वापस न लेने की रंजिश में फैक्टरी कर्मी को मारी गोली, चार दिन बाद मौत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 27/10/2026 04:54:40 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 27/10/2026 04:54:40 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली सीबीगंज थाना क्षेत्र में मुकदमा वापस न लेने की रंजिश में गोली मारकर घायल किए गए प्लाईवुड फैक्टरी कर्मचारी संतोष कुमार साहू (37) की मंगलवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली सीबीगंज थाना क्षेत्र में मुकदमा वापस न लेने की रंजिश में गोली मारकर घायल किए गए प्लाईवुड फैक्टरी कर्मचारी संतोष कुमार साहू (37) की मंगलवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। चार दिन तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद संतोष ने दम तोड़ दिया। आरोप है कि एक साल पहले दर्ज छेड़खानी और मारपीट से जुड़े मुकदमे में समझौता करने से इन्कार करने पर उन्हें निशाना बनाया गया था। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाने की तैयारी की जा रही है दावत से घर लौटते समय मंदिर के पास घेरकर चलाईं गोलियां सीबीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले संतोष कुमार साहू परसाखेड़ा स्थित एक प्लाईवुड फैक्टरी में काम करते थे। शुक्रवार, 23 अक्टूबर की रात करीब दस बजे वह गांव के रामचंद्र के बेटे के मंडप की दावत में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।

 

आरोप है कि दुर्गा माता मंदिर के पास पहले से घात लगाए बैठे गांव के ललित कुमार ने उन पर तमंचे से दो गोलियां चला दीं। अचानक हुई फायरिंग में एक गोली संतोष के सिर में आंख के पास जा लगी, जबकि दूसरी गोली छूकर निकल गई। गंभीर रूप से घायल संतोष लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े गोलियों की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण, मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती फायरिंग और चीख-पुकार सुनकर गांव के पप्पू घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने संतोष को घायल अवस्था में देखकर तत्काल परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल संतोष को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। सिर में गोली लगने के कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद मंगलवार सुबह संतोष की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई  एक साल पुराने मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने का आरोप पुलिस के अनुसार, संतोष की पत्नी ने करीब एक साल पहले गांव के ललित कुमार के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि ललित लगातार मुकदमा वापस लेने और समझौता करने के लिए दबाव बना रहा था।

 

संतोष और उनके परिवार ने समझौता करने से इन्कार कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश बढ़ती चली गई। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते ललित ने संतोष पर जानलेवा हमला किया छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा, हत्या की धारा बढ़ाएगी पुलिस घटना के बाद संतोष की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने ललित कुमार, रोहतास, महेंद्र पाल, ओमप्रकाश के पुत्र विनोद और महेंद्र पाल, महेंद्र पाल के पुत्र करन तथा रामलाल के पुत्र मदन लाल के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। संतोष की मौत के बाद मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी पत्नी का उजड़ा सुहाग, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया संतोष कुमार साहू की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। घर की जिम्मेदारी संभालने वाले संतोष की अचानक मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। चार दिन से उनके स्वस्थ होने की उम्मीद लगाए बैठे परिवार को मंगलवार सुबह मौत की खबर मिली तो घर में मातम छा गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस मामले में नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।