Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ट्रांसफार्मर खराब होने से किसानों की धान रोपाई हुई  प्रभावित, बिजली संकट से ग्रामीण हुए परेशान

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 18/07/2026 11:44:35 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 18/07/2026 11:44:35 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिले के जंगीपुर थाना क्षेत्र और जखनियां तहसील अंतर्गत चकवाकर गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों और किसानों की परेशानी बढ़ गई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिले के जंगीपुर थाना क्षेत्र और जखनियां तहसील अंतर्गत चकवाकर गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों और किसानों की परेशानी बढ़ गई है। गांव में पीडब्ल्यूडी रोड के किनारे लगा 63 केवी का ट्रांसफार्मर पिछले 4-5 दिनों से खराब पड़ा है, जिसके कारण किसानों की धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा तो ले रहे हैं, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर बदलने या समस्या का समाधान करने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

बिजली आपूर्ति बाधित होने से किसानों की धान की नर्सरी सूखने लगी है। किसानों का कहना है कि समय पर पानी नहीं मिलने के कारण फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। धान रोपाई का समय निकलता जा रहा है, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई है।वहीं, बिजली कटौती से ग्रामीणों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में रात गुजारना मुश्किल हो गया है। मोबाइल चार्जिंग और रोजमर्रा के जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों और किसानों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
 

Related News

हरियाणा: एनसीसी शिविर में सड़क सुरक्षा का पाठ, महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

उत्तर प्रदेश: हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घायल महिला की मदद को तुरंत आगे आए गौ रक्षक अनिल गुप्ता

उत्तर प्रदेश: दिवंगत आरक्षी के परिजनों को मिली ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता, एसपी ने सौंपा दावा राशि का चेक

उत्तर प्रदेश: निःशुल्क पशु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू, 1.97 लाख पशुओं को एफएमडी से बचाने का लक्ष्य

मध्य प्रदेश: बारिश में दलदल बनी सब्जी मंडी, खरीदार हुए परेशान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की तैयारी

उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 37 योजनाओं और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा


Featured News