-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: तीन गांवों में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 241 ग्रामीणों की जांच
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो गाजीपुर, के ग्राम बघोल ,शेखपुर व नखतपुर में दिनाँक 13 अगस्त 2026 को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो गाजीपुर, के ग्राम बघोल ,शेखपुर व नखतपुर में दिनाँक 13 अगस्त 2026 को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार दवाइयां वितरित की गईं। रक्तचाप, शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं और मरीजों को उचित चिकित्सा परामर्श दिया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। चिकित्सकों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा बीमारियों से बचाव के संबंध में जागरूक किया। चिकित्सकों ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य लोगों को उनके नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य शिविर बघोल में 46 महिला व 39 पुरूष, शेखपुर में 43 महिला व 40 पुरूष तथा नखतपुर में 35 महिला व 38 पुरुषों ने स्वास्थ्य की जांच कराई एवं निःशुल्क दवा प्राप्त किये। इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन क्रमशः श्रीमती अर्चना यादव, श्रीमती वंदना मिश्रा व जिज्ञासा चित्रांशी सी एच ओ व श्रीमती निर्मला यादव, श्रीमती रेखा यादव ए एन एम द्वारा किया गया।
मध्य प्रदेश: रंगदारी के आरोप में सामाजिक कार्यकर्ता ने पुलिस कमिश्नर से मांगी निष्पक्ष जांच
उत्तर प्रदेश: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: जनसुनवाई में एसपी ने दिए शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश: अधिकारों के प्रभावी क्रियान्वयन से बनेगा समावेशी मध्यप्रदेश मंत्री कुशवाह
उत्तर प्रदेश: SDM के निरीक्षण में स्कूलों की खुली पोल, छह माह से बच्चों को नहीं मिला दूध
उत्तर प्रदेश: मॉडल शॉप की कैंटीन में चिकन बिक्री का वीडियो वायरल, पुलिस-एफएसडीए ने की कार्रवाई
