-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: ऑपरेशन मजनू में मनचलों पर पुलिस का शिकंजा, 226 से भरवाया माफीनामा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: स्कूल-कॉलेजों के आसपास मंडराने वाले मनचलों, छात्राओं व महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वालों तथा कम उम्र में लापरवाही से वाहन चलाने वाले युवकों के खिलाफ संतकबीरनगर पुलि
विस्तार
उत्तर प्रदेश: स्कूल-कॉलेजों के आसपास मंडराने वाले मनचलों, छात्राओं व महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वालों तथा कम उम्र में लापरवाही से वाहन चलाने वाले युवकों के खिलाफ संतकबीरनगर पुलिस ने ऑपरेशन मजनू के तहत कड़ा शिकंजा कसा है। दो दिवसीय विशेष अभियान के दौरान जिले भर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाकर पुलिस ने मनचलों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेजों, प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और मुख्य मार्गों के आसपास विशेष चेकिंग की गई। अभियान का उद्देश्य छात्राओं, महिलाओं और आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना रहा। अभियान के दौरान 226 मनचलों से माफीनामा भरवाया गया, जबकि सात युवकों का धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया गया। इसके अलावा 12 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 355 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई, वहीं एक व्यक्ति के विरुद्ध धारा 296 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा। दो दिनों में 123 वाहनों का चालान करते हुए करीब एक लाख 25 हजार रुपये का सम्मन शुल्क वसूला गया, जबकि पांच दोपहिया वाहनों को सीज कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि छात्राओं, महिलाओं और आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है। मनचलों, छेड़खानी करने वालों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
मध्य प्रदेश: रंगदारी के आरोप में सामाजिक कार्यकर्ता ने पुलिस कमिश्नर से मांगी निष्पक्ष जांच
उत्तर प्रदेश: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: जनसुनवाई में एसपी ने दिए शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश: अधिकारों के प्रभावी क्रियान्वयन से बनेगा समावेशी मध्यप्रदेश मंत्री कुशवाह
उत्तर प्रदेश: SDM के निरीक्षण में स्कूलों की खुली पोल, छह माह से बच्चों को नहीं मिला दूध
उत्तर प्रदेश: मॉडल शॉप की कैंटीन में चिकन बिक्री का वीडियो वायरल, पुलिस-एफएसडीए ने की कार्रवाई
