-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जिला कारागार में 533 बंदियों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, 58 में मिले त्वचा रोग के लक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला अपराध निरोधक कमेटी गाजीपुर द्वारा जिला कारागार में निःशुल्क त्वचा रोग चर्म रोग परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला अपराध निरोधक कमेटी गाजीपुर द्वारा जिला कारागार में निःशुल्क त्वचा रोग चर्म रोग परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद मिश्रा के विशेष सहयोग से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और समय रहते त्वचा संबंधी बीमारियों की पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करना था। शिविर के दौरान चिकित्सा महाविद्यालय एवं जिला कारागार के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने कुल 533 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान 58 बंदियों में त्वचा रोग के लक्षण पाए गए, जिनका विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विस्तृत परीक्षण किया। इसके बाद सभी प्रभावित बंदियों को आवश्यक परामर्श देने के साथ-साथ निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि समय पर जांच और उपचार से त्वचा संबंधी रोगों को गंभीर होने से रोका जा सकता है। शिविर के माध्यम से बंदियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया और उन्हें स्वच्छता तथा नियमित उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम में डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. अभय शक्ति, डॉ. संजय जायसवाल, डॉ. शिशिर शैलेश, फार्मासिस्ट विकास यादव तथा अदीप कुमार ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वहीं जिला अपराध निरोधक समिति की ओर से जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह, संगठन सचिव वसीम रज़ा और सुनील सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने जिला अपराध निरोधक कमेटी गाजीपुर के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर बंदियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने समिति और चिकित्सकों की पूरी टीम को इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद एवं बधाई दी। इस दौरान जेलर शेषनाथ यादव, डिप्टी जेलर राजेश कुमार सहित कारागार प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन से बंदियों और जेल प्रशासन में संतोष का माहौल देखने को मिला।
हरियाणा: एनसीसी शिविर में सड़क सुरक्षा का पाठ, महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घायल महिला की मदद को तुरंत आगे आए गौ रक्षक अनिल गुप्ता
उत्तर प्रदेश: निःशुल्क पशु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू, 1.97 लाख पशुओं को एफएमडी से बचाने का लक्ष्य
मध्य प्रदेश: बारिश में दलदल बनी सब्जी मंडी, खरीदार हुए परेशान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की तैयारी
उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 37 योजनाओं और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
