-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: श्रावण मास से पहले हुआ हाई अलर्ट शुरू , DIG और SP ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में आगामी श्रावण मास और कावड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए मीरजापुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में आगामी श्रावण मास और कावड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए मीरजापुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में विंध्याचल परिक्षेत्र की पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) पूनम एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने नगर क्षेत्र के गंगा नदी के प्रमुख घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कावड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। DIG पूनम ने निर्देश दिए कि गंगा के सभी प्रमुख घाटों पर गोताखोर, पीएसी और जल पुलिस की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और अन्य सुरक्षा उपायों को समय रहते पूरा किया जाए। यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने कावड़ यात्रा मार्गों पर रूट डायवर्जन योजना प्रभावी ढंग से लागू करने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए। इसके अलावा कावड़ियों के लिए पेयजल, विश्राम स्थल, प्राथमिक उपचार और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। इस दौरान एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि कावड़ यात्रा मार्ग पर 24 घंटे पुलिस गश्त जारी रहेगी और कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय रखा जाएगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांतिपूर्ण यात्रा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी, कोतवाली थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
हरियाणा: एनसीसी शिविर में सड़क सुरक्षा का पाठ, महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घायल महिला की मदद को तुरंत आगे आए गौ रक्षक अनिल गुप्ता
उत्तर प्रदेश: निःशुल्क पशु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू, 1.97 लाख पशुओं को एफएमडी से बचाने का लक्ष्य
मध्य प्रदेश: बारिश में दलदल बनी सब्जी मंडी, खरीदार हुए परेशान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की तैयारी
उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 37 योजनाओं और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
