Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सावन और कांवड़ यात्रा को लेकर शुरू हाई अलर्ट, डीएम-एसपी ने दिए सख्त निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 22/07/2026 11:02:04 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 22/07/2026 11:02:04 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में आगामी सावन माह, काँवड़ यात्रा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0ॅ ईरज राजा की उपस्थिति में पुलिस लाईन सभागार, गाजीपुर में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ शान्ति समिति बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में आगामी सावन माह, काँवड़ यात्रा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0ॅ ईरज राजा की उपस्थिति में पुलिस लाईन सभागार, गाजीपुर में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ शान्ति समिति बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी तथा थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि  कम्बाईन्ड टीम की तरह सभी शिवालयों, कावरियों के आने जाने वाले रास्तो, घाटों पूर्व में स्थलीय निरीक्षण कर ले एवं वहा पर पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कर ले। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी त्योहारों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने पर बल देते हुए सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयासों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अराजक एवं असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध समय रहते प्रभावी एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने तथा निरंतर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को अनिवार्य रूप से बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, डंडा एवं अन्य दंगा नियंत्रण उपकरण साथ रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त सभी पुलिस वाहनों में लाउड हेलर एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम को सक्रिय रखने तथा उनके माध्यम से आमजन को शांति, भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने के लिए निरंतर जागरूक करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर क्षेत्र भ्रमण करें तथा किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें, जिससे जनपद में शांति एवं सौहार्द का वातावरण बना रहे। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक शहरी राकेश मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सहित सभी अपरजिलाधिकारी वि0/रा0 वेद सिंह चौहान, समस्त उपजिलाधिकारी समस्त क्षेत्राधिकारी, अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Related News

हरियाणा: एनसीसी शिविर में सड़क सुरक्षा का पाठ, महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

उत्तर प्रदेश: हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घायल महिला की मदद को तुरंत आगे आए गौ रक्षक अनिल गुप्ता

उत्तर प्रदेश: दिवंगत आरक्षी के परिजनों को मिली ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता, एसपी ने सौंपा दावा राशि का चेक

उत्तर प्रदेश: निःशुल्क पशु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू, 1.97 लाख पशुओं को एफएमडी से बचाने का लक्ष्य

मध्य प्रदेश: बारिश में दलदल बनी सब्जी मंडी, खरीदार हुए परेशान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की तैयारी

उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 37 योजनाओं और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा


Featured News