-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: चंद्र ग्रहण के चलते बदली होली की तिथि: आज होलिका दहन, 4 मार्च को खेली जाएगी होली
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: होली के त्यौहार पर चंद्र ग्रहण का साया बना हुआ है. साल 2026 में चंद्र ग्रहण के कारण होली की तिथि को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है. मान्यता है कि ग्रहण काल में पूजा-पाठ,शुभ कार्य या किसी नए काम को क
विस्तार
उत्तर प्रदेश: होली के त्यौहार पर चंद्र ग्रहण का साया बना हुआ है. साल 2026 में चंद्र ग्रहण के कारण होली की तिथि को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है. मान्यता है कि ग्रहण काल में पूजा-पाठ,शुभ कार्य या किसी नए काम को करने से बचना चाहिए अन्यथा नकारात्मकता बढ़ने लगती है. वहीं होली हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण त्यौहार है, जिसे पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है. ज्योतिषियों की माने तो फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन होता है. अगले दिन यानी चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर होली खेली जाती है. लेकिन जब पूर्णिमा तिथि पर चंद्र ग्रहण का संयोग बनता है, तो शुभ- मांगलिक कार्य करने से बचना चाहिए. इस साल 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 2 मार्च 2026 की शाम 5 बजकर 55 मिनट पर प्रारंभ हो रही है। यह तिथि अगले दिन 3 मार्च को शाम 5 बजकर 7 मिनट तक रहने वाली है. लेकिन 3 मार्च को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 47 मिनट तक चंद्र ग्रहण लग रहा है. यह पूर्ण रूप से भारत में प्रभावी होगा और इससे जुड़े सभी नियमों का पालन भी किया जाएगा. ऐसे में 2 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और 3 मार्च को पूजा- पाठ से जुड़ा कोई भी कार्य करना उचित नहीं है. इसके अलावा 4 मार्च 2026 यानी बुधवार को पूरे देश भर में होली मनाई जाएगी. इस साल 2 मार्च 2026 यानी आज होलिका दहन किया जायेगा. इसी दिन शाम 6 बजकर 20 मिनट से लेकर रात 12 बजे तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त बन रहा है. चंद्र ग्रहण 3 मार्च को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर लग जाएगा और शाम को 6 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगा।
मध्य प्रदेश: आंबेडकर प्रतिमा तोड़फोड़ पर सियासत हुई तेज, कांग्रेस पर लगे गंभीर आरोप
बिहार: नवादा सिविल कोर्ट में जदयू का सदस्यता अभियान, सैकड़ों अधिवक्ता जुड़े
मध्य प्रदेश: बुद्ध पूर्णिमा पर शांति, करुणा और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश
उत्तराखंड: श्रमिक दिवस पर श्रद्धांजलि व गोष्ठी, मजदूर एकता और अधिकारों पर दिया गया जोर
मध्य प्रदेश: पत्रकार सुरक्षा कानून पर सरकार का भरोसा, मांगों पर जल्द कार्रवाई के संकेत
उत्तर प्रदेश: इलाज के बहाने युवती से की छेड़छाड़, झोलाछाप डॉक्टर लिया गया हिरासत में
