-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: खानपुर नहर के जर्जर पुल पर बड़ा हादसा टला, बिजली के खंभों से लदा ट्रैक्टर फंसा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नूरपुर विधानसभा के ग्राम खानपुर में नहर का जर्जर पुल आज एक बार फिर मौत का कारण बनते-बनते बचा। बिजली विभाग के खंभों से भरा एक अनियंत्रित ट्रैक्टर पुल के बदहाल हिस्से में फंस गया,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नूरपुर विधानसभा के ग्राम खानपुर में नहर का जर्जर पुल आज एक बार फिर मौत का कारण बनते-बनते बचा। बिजली विभाग के खंभों से भरा एक अनियंत्रित ट्रैक्टर पुल के बदहाल हिस्से में फंस गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि ट्रैक्टर नहर में नहीं पलटा, अन्यथा बिजली विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों के साथ एक बड़ी अनहोनी घट सकती थी। राष्ट्रीय समाज पक्ष के जिला अध्यक्ष गजेंद्र हरि प्रताप सिंह धनगर ने मौके की गंभीरता को देखते हुए विभाग और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि खानपुर नहर के इस जर्जर पुल की समस्या को वह शासन-प्रशासन के सामने अनेकों बार उठा चुके हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग (PWD) और सिंचाई विभाग गहरी नींद में सोया हुआ है।अधिकारियों की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी
गजेंद्र धनगर ने कहा, "कल की घटना बिजली विभाग और जिला प्रभारी की लापरवाही का भी जीता-जागता उदाहरण है। जर्जर पुल की क्षमता को जानते हुए भी भारी लोड लेकर वहां से वाहन गुजारना ग्रामीणों की जान से खिलवाड़ करना है। क्या प्रशासन किसी बड़ी लाश के गिरने का इंतज़ार कर रहा है? आंदोलन का अल्टीमेटम रासपा जिला अध्यक्ष ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस पुल का निर्माण कार्य तुरंत शुरू नहीं किया गया, तो वह ग्रामीणों के साथ मिलकर विभाग के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेंगे। अब केवल आश्वासनों से काम नहीं चलेगा, हमें धरातल पर समाधान चाहिए। इस दौरान ग्रामीणों ने भी रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जर्जर पुल के कारण उनका आवागमन दूभर हो गया है और विभाग की इस अनदेखी का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या, आरोपी की पहचान जांच हुई तेज
UP Crime News: वर्चस्व की जंग में युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में
बिहार: वारिसलीगंज में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सड़क हुई खाली
Delhi Crime News: पिता ने की हैवानियत की हदे पार, अपनी ही बेटी के साथ किया दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में पेट्रोल, डीजल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता, प्रशासन की अपील
