-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: महिला मरीजों को बड़ी राहत, सीएचसी में नई महिला चिकित्सक ने संभाला कार्यभार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में प्रतिदिन जितनी मरीजों की संख्या रहती है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में प्रतिदिन जितनी मरीजों की संख्या रहती है। उसमें महिला मरीजों की संख्या अधिक रहती है। पिछले 6 महीने से डॉ.स्मिता के पीजी करने जाने के बाद यह पद रिक्त चल रहा था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में महिला डॉक्टर की नियुक्ति की मांग स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के नागरिकों द्वारा पिछले कई महीनो से की जा रही थी। शनिवार को सीएच सी दुद्धी पर महिला चिकित्सक के रूप में डॉ.ऐमन अंसारी की 2 वर्ष के लिए संविदा पर नियुक्ति की गई है। 30 जून 2026 को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लखनऊ में एमबीबीएस चिकित्सकों की भर्ती के लिए इंटरव्यू आयोजित किया गया था। 7 जुलाई को परिणाम घोषित हुआ और डॉ. ऐ मन का चयन करते हुए सोनभद्र जनपद आवंटित किया गया। 8 जुलाई 2026 को डॉ.ऐमन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र के समक्ष अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत की। 17 जुलाई शुक्रवार को सीएमओ द्वारा उनकी नियुक्ति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी कर दी। सीएमओ के आदेशानुसार उन्होंने शुक्रवार को ही सीएचसी पहुंचकर केंद्र अधीक्षक डॉ. शाह आलम अंसारी के समक्ष अपनी कार्यभार ग्रहण की. महिला चिकित्सा की तैनाती की खबर मिलते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाई देने वालों की तां ता लग गई। सीएचसी दुद्धी केंद्र अधीक्षक डॉ.शाह आलम अंसारी ने बताया कि शुक्रवार को महिला चिकित्सक के रूप में डॉ.अंसारी ऐमन ने अपना कार्यभार संभाल लिया है. ज्ञात रहे की कुछ दिनों पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र के समक्ष स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों केंद्र पर महिला चिकित्सा की मांग की थी। करीब 6 माह पूर्व यहां तैनात डॉ. स्मिता सिंह 2 वर्ष के लिए पीजी करने चली गई और यह पद रिक्त पड़ा हुआ था। सीएचसी पर महिला चिकित्सक की नियुक्ति होने से महिलाओं को अब समय पर उपचार मिल सकेगा। महिला चिकित्सक न होने के वजह से महिलाएं मजबूरी में पुरुष डॉक्टर अपनी बीमारी बताने को मजबूर थीं।
हरियाणा: एनसीसी शिविर में सड़क सुरक्षा का पाठ, महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घायल महिला की मदद को तुरंत आगे आए गौ रक्षक अनिल गुप्ता
उत्तर प्रदेश: निःशुल्क पशु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू, 1.97 लाख पशुओं को एफएमडी से बचाने का लक्ष्य
मध्य प्रदेश: बारिश में दलदल बनी सब्जी मंडी, खरीदार हुए परेशान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की तैयारी
उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 37 योजनाओं और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
