-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: औचक निरीक्षण में लापरवाही उजागर, कार्यपालन यंत्री के निलंबन के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सरकार के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण तथा जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने विकास कार्यों में लापरवाही पर बड़ा और कड़ा कदम उठाया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सरकार के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण तथा जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने विकास कार्यों में लापरवाही पर बड़ा और कड़ा कदम उठाया है। औचक निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग की कार्यप्रणाली में गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर उन्होंने कार्यपालन यंत्री को निलंबित करने के निर्देश दिए। दरअसल, जिले में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जल संसाधन विभाग के निर्माण कार्यों में लापरवाही की शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ जनपद पंचायत पृथ्वीपुर की ग्राम पंचायत लुहरगुवां में नहर निर्माण कार्य का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कार्यपालन यंत्री हेमन्त गुप्ता द्वारा बैठक में दी गई जानकारी और मौके की वास्तविक स्थिति में बड़ा अंतर है। इस पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने कलेक्टर जमुना भिड़े को तत्काल निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को विभाग के सभी कार्यों की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं। कलेक्टर द्वारा निलंबन प्रस्ताव आयुक्त सागर संभाग को भेज दिया गया है।
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या, आरोपी की पहचान जांच हुई तेज
UP Crime News: वर्चस्व की जंग में युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में
बिहार: वारिसलीगंज में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सड़क हुई खाली
Delhi Crime News: पिता ने की हैवानियत की हदे पार, अपनी ही बेटी के साथ किया दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में पेट्रोल, डीजल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता, प्रशासन की अपील
बिहार: नवादा में कांग्रेस का प्रदर्शन, असम CM के खिलाफ पुतला दहन
