-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: उत्तर मध्य रेलवे ने पसही कला रेलवे स्टेशन का निर्माण पूरा किया, 30 नवंबर को होगा उद्घाटन
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज अंतर्गत चोपन-चुनार रेल मार्ग पर एक और नया रेलवे स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। पसही कला रेलवे स्टेशन का औपचारिक उद्घाटन 30 नवंबर 2024 को किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्य नियंत्रक सिग्नल और दूरसंचार होंगे। इस मौके पर रेलवे विभाग ने स्टेशन के उद्घाटन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। पहले इस मार्ग पर स्थित सरसो ग्राम, विश्वनाथ पुरी, करमा और पसही कला में रेलवे के हाल्ट हुआ करते थे, जहां ट्रेनों का ठहराव होता था। लेकिन विभागीय उपेक्षा और कम ट्रेनों के संचालन के कारण इन हाल्ट्स को बंद कर दिया गया था। इसके बाद लंबे समय तक इन स्थानों पर कोई ट्रेन का ठहराव नहीं हुआ था। हालांकि, चोपन-चुनार रेल मार्ग के विद्युतीकरण के बाद रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इन पुराने हाल्ट्स को रेलवे स्टेशन के रूप में तब्दील करने का निर्णय लिया। जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि पसही कला रेलवे स्टेशन का निर्माण पूरी तरह से पूरा हो चुका है और 30 नवंबर को इसका उद्घाटन होगा। इसके बाद दिसंबर माह तक करमा रेलवे स्टेशन का भी काम पूरा कर लिया जाएगा। इन नए रेलवे स्टेशनों के चालू हो जाने से न केवल यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी, बल्कि मालगाड़ी को पास देने में भी कोई परेशानी नहीं होगी।
