-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: कुख्यात भूरे उर्फ भूरिया पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल, प्रशाशन की हुई तारीफ़
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना निगोही क्षेत्र का कुख्यात अपराधी भूरे उर्फ भूरिया पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना निगोही क्षेत्र का कुख्यात अपराधी भूरे उर्फ भूरिया पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के न्यू सिटी ककरा इलाके में पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध हालत में पहुंचे भूरे को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। पीछा करने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में जा लगी। घायल आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। भूरे उर्फ भूरिया पर गौकशी, पशु चोरी और जानलेवा हमले समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिससे वह लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एएसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सीओ सिटी पंकज पंत समेत शहर कोतवाली, थाना रोजा, रामचंद्र मिशन और कांट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या, आरोपी की पहचान जांच हुई तेज
UP Crime News: वर्चस्व की जंग में युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में
बिहार: वारिसलीगंज में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सड़क हुई खाली
Delhi Crime News: पिता ने की हैवानियत की हदे पार, अपनी ही बेटी के साथ किया दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में पेट्रोल, डीजल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता, प्रशासन की अपील
बिहार: नवादा में कांग्रेस का प्रदर्शन, असम CM के खिलाफ पुतला दहन
