-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जनता की हर शिकायत पर पुलिस की नजर, एसपी संदीप कुमार मीना ने जनसुनवाई में दिए त्वरित समाधान के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनता की हर आवाज़ को प्राथमिकता, पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश जनपद संतकबीरनगर में आमजन की समस्याओं के त्वरित,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनता की हर आवाज़ को प्राथमिकता, पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश जनपद संतकबीरनगर में आमजन की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना द्वारा आज दिनांक 31.07.2026 को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया । जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक प्रार्थना-पत्र का स्वयं अवलोकन करते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायतकर्ता को की गई कार्यवाही की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद और अधिक सुदृढ़ हो। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई केवल शिकायत प्राप्त करने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान के प्रति पुलिस की जवाबदेही और संवेदनशीलता का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण करते हुए पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। संतकबीरनगर पुलिस जनविश्वास, पारदर्शिता एवं उत्तरदायी पुलिसिंग के सिद्धांतों पर कार्य करते हुए आमजन को बेहतर, संवेदनशील एवं समयबद्ध पुलिस सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
उत्तर प्रदेश: दादी को कांवर पर बैठाकर हरियाणा की ओर निकले शिवभक्त, आस्था और सेवा की अनोखी मिसाल
उत्तर प्रदेश: संपूर्ण समाधान दिवस में 32 शिकायतें, 5 का मौके पर निस्तारण
मध्य प्रदेश: ग्वालियर को मिला देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन, ₹10,000 करोड़ निवेश का दावा
गुजरात: हाई टेंशन बिजली लाइन के विरोध में किसानों की रैली, चार गुना मुआवजे की मांग
उत्तर प्रदेश: TSCT हैंसर बाजार ब्लॉक की नई कार्यकारिणी गठित, दिग्विजय नाथ पाण्डेय बने IT सेल प्रभारी
