Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सावन के चारों सोमवार स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 01/08/2026 03:36:09 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 01/08/2026 03:36:09 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली में सावन में निकल रही विशाल कांवड़ यात्रा और लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ कॉलेजों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और तकनीकी संस्थानों में सावन के चारों सोमवार विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली में सावन में निकल रही विशाल कांवड़ यात्रा और लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ कॉलेजों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और तकनीकी संस्थानों में सावन के चारों सोमवार विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश 3 अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त और 24 अगस्त को लागू रहेगा। हालांकि इन दिनों शिक्षकों और कर्मचारियों को शासकीय कार्यों के लिए संस्थानों में उपस्थित रहना होगा।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जारी किए आदेश के अनुसार सावन के प्रत्येक सोमवार से पहले रविवार रात से ही बड़ी संख्या में कांवड़िए बरेली के सातों नाथ मंदिरों में जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगते हैं। सोमवार सुबह जल चढ़ाने के बाद श्रद्धालु विभिन्न मार्गों से वापस लौटते हैं, जिससे शहर के प्रमुख रास्तों पर कई घंटों तक भारी जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इन शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा आदेश जिलाधिकारी के आदेश के मुताबिक बरेली महानगर के सभी यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों से संचालित सरकारी व निजी स्कूलों के अलावा दिल्ली रोड और बदायूं रोड के पांच किलोमीटर दायरे में आने वाले सभी शिक्षण संस्थानों पर यह आदेश लागू रहेगा। इसमें महाविद्यालय, तकनीकी कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और अन्य शिक्षण संस्थान भी शामिल हैं। 

विद्यार्थियों की छुट्टी, स्टाफ रहेगा मौजूद आदेश के तहत चारों सोमवार विद्यार्थियों की कक्षाएं पूरी तरह बंद रहेंगी, लेकिन विद्यालयों और कॉलेजों का शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ शासकीय कार्यों के लिए उपस्थित रहेगा। प्रशासन का कहना है कि इससे एक ओर विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी तो दूसरी ओर आवश्यक प्रशासनिक कार्य भी प्रभावित नहीं होंगे परीक्षाओं पर नहीं पड़ेगा असर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा यदि किसी विश्वविद्यालय, बोर्ड या आयोग की पहले से निर्धारित परीक्षा इन तिथियों पर आयोजित होनी है तो वह अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगी। परीक्षा कार्यक्रम में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों से आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 


Featured News