Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 20/07/2026 01:01:57 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 20/07/2026 01:01:57 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी मेंहदावल के नेतृत्व में थाना बखिरा क्षेत्र के नन्दौर चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की गई। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और वाहनों की गहन तलाशी लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

क्षेत्राधिकारी मेंहदावल ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि चेकिंग अभियान पूरी सतर्कता एवं निष्पक्षता के साथ संचालित किया जाए। साथ ही, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। संतकबीरनगर पुलिस का कहना है कि जनपद में शांति, सुरक्षा और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Related News

हरियाणा: एनसीसी शिविर में सड़क सुरक्षा का पाठ, महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

उत्तर प्रदेश: हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घायल महिला की मदद को तुरंत आगे आए गौ रक्षक अनिल गुप्ता

उत्तर प्रदेश: दिवंगत आरक्षी के परिजनों को मिली ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता, एसपी ने सौंपा दावा राशि का चेक

उत्तर प्रदेश: निःशुल्क पशु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू, 1.97 लाख पशुओं को एफएमडी से बचाने का लक्ष्य

मध्य प्रदेश: बारिश में दलदल बनी सब्जी मंडी, खरीदार हुए परेशान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की तैयारी

उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 37 योजनाओं और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा


Featured News