Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में पुलिस चौकी विवाद गरमाया: चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप, सस्पेंशन की मांग तेज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , Date: 23/03/2026 05:08:37 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Chhatra Pal ,
  • Date:
  • 23/03/2026 05:08:37 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद बरेली में पुलिस चौकी मणिनाथ को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गरीब शक्ति दल के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने चौकी इंचार्ज रणवीर सिंह व दो सिपाहियों पर गेट तोड़ने, लूटपाट करने और

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद बरेली में पुलिस चौकी मणिनाथ को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गरीब शक्ति दल के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने चौकी इंचार्ज रणवीर सिंह व दो सिपाहियों पर गेट तोड़ने, लूटपाट करने और महिलाओं से अभद्रता करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में अब तक कार्रवाई न होने पर संगठन ने विरोध तेज कर दिया है।
बताया जा रहा है कि 16 मार्च को हुई घटना के संबंध में संगठन और एक महिला अधिवक्ता ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत दी थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर संगठन प्रमुख मनोज विकेट ने अपने लीगल एडवाइजर संजय सक्सेना एडवोकेट के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री के नाम शिकायती पत्र भेजा है।
इसके साथ ही ट्रांसफर ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट 1882 की धारा 106 एवं 80 सीपीसी के तहत बरेली के एसएसपी, एसपी और थाना सुभाषनगर को नोटिस जारी किया गया है।
किरायानामा रद्द, जर्जर कमरे पर विवाद। 


संगठन का आरोप है कि पुलिस चौकी जिस कमरे में संचालित थी, उसका किरायानामा वर्ष 1986 में ही रद्द हो चुका है। यह कमरा करीब 15 वर्षों से जर्जर हालत में है और कभी भी गिर सकता है। आरोप है कि हाल के चौकी इंचार्ज ने सामने नगर निगम की चुंगी में नया चैंबर बना लिया और पुराने कमरे को “संदिग्ध गतिविधियों” का अड्डा बना दिया।
मकान मालिक द्वारा विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने कथित रूप से 16 मार्च को दोपहर करीब 3 बजे गेट तोड़कर घर में घुसकर लूटपाट की, महिलाओं से अभद्र भाषा का प्रयोग किया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। आंदोलन की चेतावनी घटना में कार्रवाई न होने से नाराज संगठन के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय बरेली पहुंचकर प्रदर्शन किया और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व सस्पेंशन की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो दो दिन बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान संगठन महामंत्री गिरीश चंद्र सक्सेना, प्रदेश महासचिव संजय सक्सेना एडवोकेट, जिला अध्यक्ष मोहम्मद नासिर, मोहम्मद रफी, मेहंदी हसन, राबिया, चमेली देवी, उषा, सोमवती, यतीश सहाय समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related News

राजस्थान: श्री श्याम हॉस्पिटल में डायलिसिस सेंटर व प्रोटीन कैफे का भव्य शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: जेवर एयरपोर्ट पर वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियां तेज, अपर मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश: जेवर एयरपोर्ट लोकार्पण की तैयारियों का CM योगी ने लिया जायजा, 28 मार्च को PM मोदी करेंगे उद्घाटन

उत्तर प्रदेश: नोएडा में सपा प्रतिनिधिमंडल ने DCP से की शिकायत, अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई की मांग

उत्तर प्रदेश: अमृतपुर में तेल-गैस की खोज तेज: कई जगह ड्रिलिंग, सैंपल जांच को देहरादून भेजे गए

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में खुद को ‘आतंकवादी’ बताने वाला युवक गिरफ्तार, वायरल वीडियो से मचा था हड़कंप


Featured News