-
☰
उत्तर प्रदेश: बारिश से जनजीवन प्रभावित, फसलों को नुकसान; कुट्टू का आटा खाने से 25 से अधिक बीमार'
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिला बिजनौर में लगतार वर्षा से सड़को पर जल भरा और यातायात बाधित हुआ और अचानक बदले मौसम ने ठंड भी बढ़ा दी है I फ़सलें भी तेज़ हवाएँ और बारिश के कारण संकट मे है I गेहूँ और सरसों की फसल तेयारी की और है
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिला बिजनौर में लगतार वर्षा से सड़को पर जल भरा और यातायात बाधित हुआ और अचानक बदले मौसम ने ठंड भी बढ़ा दी है I फ़सलें भी तेज़ हवाएँ और बारिश के कारण संकट मे है I गेहूँ और सरसों की फसल तेयारी की और है ऐसे में इस मौसम से खेतों में खडी फसलें नीचे की ओर गिर गई हैं I जिस से उत्पादन में कमी आने का डर बना हुआ है I किसान इसे अप्रत्याशित संकट बता रहे हैं I मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक हल्की बारिश और ठंड बने रहने की संभावना जताई गई है I उधर तेज हवाओं के कारण विद्युत आपूर्ति भी खराब हो रही है, ग्रामीण क्षेत्र में पेडों के ऊपर लाइन टूटकर गिरने से समस्या बनी है I लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियो व कर्मचारियों की अच्छी मेहनत और समय रहते लाइन से पेडों को हटाकर विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई है I वहीं दूसरी ओर तहसील नजीबाबाद के थाना मंडावली क्षेत्र में कुट्टू के आटे का सेवन करने के बाद सिकरोडा, खेरुल्लापुर और आस-पास के गांव में लगभाग 25 से अधिक ग्रामीण अचानक बीमार पड़ गए I प्रभावित महिलाएँ और बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नज़दीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया I स्वास्थ्य विभाग ने आते के सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है, खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता की गंभीरता को उजागर करती है I ऐसे में खाद्य सामाग्री की गुणवक्ता पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है I
गुजरात: ढीमा चार रास्ता पर बस में भीषण आग, बिना परमिट बसों पर कार्रवाई की मांग तेज
मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा से महिला के परिवार को 2 लाख का क्लेम मिला
उत्तर प्रदेश: शिवसेना ने भगवा सप्ताह का किया शुभारंभ, नववर्ष पर निकलेगी रैलियां व महाआरती का आयोजन
उत्तर प्रदेश: बरेली में ईद हर्षोल्लास से मनाई, नमाज के बाद गले मिलकर दिया भाईचारे का संदेश
उत्तर प्रदेश: माँ महेश्वरी धाम मेले की तैयारियों का निरीक्षण, लापरवाही पर सफाईकर्मियों का वेतन रोका