-
☰
उत्तर प्रदेश: धनबाद की सड़कों पर ‘काल’ का कहर अवैध कोयला ढोती तेज रफ्तार बाइकों से खतरा बढ़ा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: धनबाद बाघमारा कोयलांचल की तमाम मुख्य सड़कों पर इन दिनों राहगीरों के साथ छोटे वाहनों चालकों की जान सांसत में है। इस भय का मुख्य कारण पार्ट्स-पुर्जा मुक्त, वेगैर रजिस्ट्रेशन नंबर की बाईक पर फर्राटा
विस्तार
उत्तर प्रदेश: धनबाद बाघमारा कोयलांचल की तमाम मुख्य सड़कों पर इन दिनों राहगीरों के साथ छोटे वाहनों चालकों की जान सांसत में है। इस भय का मुख्य कारण पार्ट्स-पुर्जा मुक्त, वेगैर रजिस्ट्रेशन नंबर की बाईक पर फर्राटा भरते कलियुगी 'काल'। इनके बाईक के पीछे अवैध काले हीरे की बोरिया व असीमित स्पीड के साथ इनके स्टंट से डरे सहमे राहगीर दूरी बनाने में अपनी भलाई समझते है। वैसे यह तो कहा ही जा सकता है कि किसी भी दिन इनकी करतूत के कारण क्षेत्र में बड़ी घटना घट सकती है। इनके हुलिया ही इनकी पहचान है। मास्क धारी अवैध काले हीरा के इन सौदागरों का नवागढ़- गोमो सड़क मार्ग से लेकर क्षेत्र के तमाम मुख्य सड़कों पर पूरी तरह कब्जा देखा जा सकता र है। वर्दी धारी डीटीओ की 'पास' के साथ साथ कुबेर पुत्रो की मनी व मसल पॉवर के बल पर सड़कों के किंग बन बैठे है। इनके स्टंट से यदि कोई राहगीरों व चालकों को परेशानी बताने पर अक्सर इनके द्वारा दुर्व्यवहार व मारपीट तक करने की बात अक्सर सुनी व देखी जाती है। कई बार सड़क दुर्घटना में इनके कारनामों के कारण राहगीरों के हाथ पैर टूटते व फूटने की घटना घटती रहती है। इन्हीं 'काल' दूतों की तरह आये दिन 'महाकाल' की सवारी लोगो के लिए परेशानी के सबब बन घूमते रहते हैं। इनके हमले का स्टाईल भी सड़कों पर फर्राटा भरते कलयुगी काल की तरह होता है। बस दोनों में समानता यह है कि एक मानुष होते हुए भी अमानुष की तरह कर्म व व्यवहार करता है और दूसरा जानवर होते हुए भी प्यार की भाषा समझता है।
गुजरात: ढीमा चार रास्ता पर बस में भीषण आग, बिना परमिट बसों पर कार्रवाई की मांग तेज
मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा से महिला के परिवार को 2 लाख का क्लेम मिला
उत्तर प्रदेश: शिवसेना ने भगवा सप्ताह का किया शुभारंभ, नववर्ष पर निकलेगी रैलियां व महाआरती का आयोजन
उत्तर प्रदेश: बरेली में ईद हर्षोल्लास से मनाई, नमाज के बाद गले मिलकर दिया भाईचारे का संदेश
उत्तर प्रदेश: माँ महेश्वरी धाम मेले की तैयारियों का निरीक्षण, लापरवाही पर सफाईकर्मियों का वेतन रोका