Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा की, योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 18/07/2026 11:47:35 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 18/07/2026 11:47:35 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी एस राज लिंगम की अध्यक्षता में वाराणसी से वर्चुवल के माध्यम से उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ, विकास कार्यों एवं राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक सी एम डैशबोर्ड दर्पण पर आधारित कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी एस राज लिंगम की अध्यक्षता में वाराणसी से वर्चुवल के माध्यम से उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ, विकास कार्यों एवं राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक सी एम डैशबोर्ड दर्पण पर आधारित कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला सहित समस्त संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहें। बैठक के दौरान मण्डलायुक्त ने समस्त विभागो को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभागो की प्रगति बढाते हुए प्रत्येक माह के 25 तारीख तक पोर्टल पर अपलोड करने का शख्त निर्देश दिया। बैठक में उन्होने निर्देशित किया कि  प्रत्येक ग्राम पंचायतों मे पंचायत सहायक के माध्यम से अभियान चलाकर पात्र लाभार्थियों का फैमिलि आई0डी0 बनाना सुनिश्चित करें इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।     

बैठक के दौरान मण्डलायुक्त ने विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास के अन्तर्गत मुख्यमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी का लक्ष्य के सापेक्ष, जल जीवन मिशन, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का अनुरक्षण, सेतुओं का निर्माण, नई सड़कों का निर्माण, भवन निर्माण पंचायती राज, शादी अनुदान योजना, निराश्रित गोवंश का संरक्षण, पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, कन्या विवाह सहायता राशि, श्रम एवं सेवायोजना तथा अन्य सभी विभागीय योजनाए, की समीक्षा की गयी। बैठक मे उन्होने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र लाभार्थियों को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन का लाभपरक योजनाओं से वंचित न रहने पाए। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। बैठक मे जिला विकास अधिकारी राजन राय, उप कृषि निदेशक विजय कुमार, अर्थ एवं संख्याधिकारी चन्द्रशेखर प्रसाद एवं सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related News

हरियाणा: एनसीसी शिविर में सड़क सुरक्षा का पाठ, महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

उत्तर प्रदेश: हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घायल महिला की मदद को तुरंत आगे आए गौ रक्षक अनिल गुप्ता

उत्तर प्रदेश: दिवंगत आरक्षी के परिजनों को मिली ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता, एसपी ने सौंपा दावा राशि का चेक

उत्तर प्रदेश: निःशुल्क पशु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू, 1.97 लाख पशुओं को एफएमडी से बचाने का लक्ष्य

मध्य प्रदेश: बारिश में दलदल बनी सब्जी मंडी, खरीदार हुए परेशान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की तैयारी

उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 37 योजनाओं और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा


Featured News