Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के बरेली आगमन पर रहेगा रूट डायवर्जन, पुराने रोडवेज बस अड्डे से नहीं होगा बसों का संचालन

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 05/08/2025 11:46:13 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 05/08/2025 11:46:13 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बरेली आ रहे हैं। बरेली कॉलेज मैदान में उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके चलते बुधवार को शहर में डायवर्जन प्लान लागू रहेगा 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बरेली आ रहे हैं। बरेली कॉलेज मैदान में उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके चलते बुधवार को शहर में डायवर्जन प्लान लागू रहेगा  बरेली  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छह अगस्त को बरेली में आगमन के चलते रूट डायवर्ट रहेगा। रोडवेज बसें और भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। चार पहिया वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा पर भी बुधवार सुबह छह बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने सोमवार को डायवर्जन प्लान जारी कर दिया। लोगों से अपील की है कि इस दौरान वह वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। पुराने रोडवेज बस अड्डे से बसों का संचालन बंद रहेगा।

एसपी ट्रैफिक ने बताया कि परसाखेड़ा रोड नंबर एक, विलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, रामगंगा तिराहा, बुखारा मोड़ से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नही करेगा। दिल्ली, रामपुर, नैनीताल व पीलीभीत की ओर से आने वाले भारी वाहन, रोडवेज बसें, जिन्हें बदायूं की ओर से जाना है, वह झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास, विलयधाम, नवदिया झादा, फरीदपुर से फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा भमोरा होते हुए आ-जा सकेंगी। दिल्ली व रामपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन बड़ा बाइपास, बिलवा, विलयधाम, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी होकर जा सकेंगे। लखनऊ से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, रजऊ तिराहा होते हुए बड़ा बाइपास से जा सकेंगे। बदायूं व लखनऊ की ओर से आने वाली रोडवेज बसें रजऊ तिराहे से सेटेलाइट बस अड्डा तक जा सकेंगी। इसके अलावा दिल्ली, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत रोड से आने वाली रोडवेज बसें झुमका, विलयधाम, रजऊ तिराहा होते हुए सेटेलाइट बस अड्डा जा सकेंगी। 

कार, ऑटो, ई-रिक्शा का भी रूट रहेगा डायवर्ट चार पहिया वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा का भी रूट डायवर्ट रहेगा। इस दौरान इज्जतनगर, डेलापीर, सौ फुटा पूर्वी की ओर से आने वाले छोटे वाहन 100 फुटा पूर्वी, सुरेश शर्मा नगर, बीसलपुर तिराहा से सेटेलाइट, कैंट होकर जंक्शन जा-आ सकेंगे। श्यामतगंज चौराहा, ईंट पजाया से कोई भी चार पहिया वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा बरेली कॉलेज की ओर नहीं जाएगा। यह वाहन मूर्ति नर्सिंग होम तिराहे से सूद धर्मकांटा व कालीबाड़ी की ओर जा सकेंगे। 
बियावान कोठी की ओर से कोई भी वाहन गांधी उद्यान की ओर नहीं जा सकेगा। अक्षर विहार तिराहे से कोई भी चार पहिया वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा गंगाचरण कट, सुधीर जैन चौक से सर्किट हाउस चौराहे की तरफ नहीं जाएगा। कचहरी तिराहे कोई भी वाहन सर्किट हाउस चौराहा व दामौदर पार्क की तरफ नही जा सकेगा।

 यह वाहन जंक्शन तिराहे से पास किए जाएंगे। सिटी सब्जी मंडी, चौपुला पुल से कोई भी वाहन पुलिस लाइन की ओर नहीं जाएगा। एडवाइजरी पीलीभीत व नैनीताल रोड की ओर से जनसभा में आने वाले वाहन सौ फुटा पूर्वी, डेलापीर से सलैक्शन प्वांइट, सूद धर्मकांटा, महादेव पुल, नावल्टी, पटेल चौक होते हुए बरेली कॉलेज पश्चिमी गेट तक जाएंगे। रामपुर की ओर से आने वाले वाहन मिनी बाइपास, चौपुला पुल, पटेल चौक होते हुए बरेली कॉलेज पश्चिमी गेट आकर पार्किंग में जाएंगे। सेटेलाइट बस अड्डा की की ओर से आने वाली बसें व अन्य वाहन ईसाइयों की पुलिया से मालियों की पुलिया, श्यामतगंज चौराहा होते हुए बरेली कॉलेज पश्चिमी गेट तक आकर रैली में शामिल होने वाले लोगों को छोड़कर पार्किंग स्थल तक जाएंगे।