-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: RPF-जीआरपी ने 24 घंटे में 5 लाख का बैग बरामद कर यात्री को लौटाया गया
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोण्डा।रेलवे सुरक्षा बल गोंडा और जीआरपी की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी से भरा बैग बरामद कर उसके मालिक को सौंप दिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोण्डा।रेलवे सुरक्षा बल गोंडा और जीआरपी की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी से भरा बैग बरामद कर उसके मालिक को सौंप दिया। दिनांक 26/04/2026 को ट्रेन संख्या 20103 के कोच B-4 की सीट संख्या 14/15/16 पर यात्रा कर रहे हरिप्रसाद पुत्र रामचंद्र शर्मा, निवासी ग्राम व पोस्ट धावाय, थाना सोनहा, जिला बस्ती ने रेल मदद पर शिकायत दर्ज कराई थी कि गोंडा स्टेशन पर उनके सहयात्री ने गलती से उनका पिट्ठू बैग उतार लिया है। बैग में लगभग 5 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण व नगदी थी।शिकायत मिलते ही RPF ने गोंडा स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में सहयात्री बैग लेकर एक चार पहिया वाहन से स्टेशन से बाहर जाता दिखा। वाहन मालिक से संपर्क करने पर पता चला कि ड्राइवर यात्रियों को ग्राम शिवपुर महंत, थाना श्री दत्तगंज, जिला बलरामपुर छोड़कर आया था। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अरुण त्रिपाठी एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त महेंद्र प्रसाद दुबे के निर्देशन में निरीक्षक RPF गोंडा अनिरुद्ध राय, कांस्टेबल श्रवण कुमार साहनी तथा जीआरपी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार पांडे, इंस्पेक्टर हरबंस यादव व स्टाफ ने तत्काल संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने बलरामपुर पहुंचकर 24 घंटे के अंदर बैग बरामद कर पीड़ित यात्री हरिप्रसाद को सौंप दिया।बैग मिलने पर यात्री हरिप्रसाद ने RPF एवं GRP गोंडा की भूरि-भूरि प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई से रेल यात्रियों में सुरक्षा बलों के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
राजस्थान: “विश्व श्रमिक दिवस” समारोह का पोस्टर विमोचन, 1 मई को श्रमिकों का होगा सम्मान
उत्तर प्रदेश: मकान विवाद में दबंगई के आरोप, महिला ने लगाई सुरक्षा और न्याय की गुहार
मध्य प्रदेश: अस्पताल में प्रसव के दौरान दो नवजात बच्चियों की मौत, लापरवाही के आरोप पर जमकर हंगामा
उत्तर प्रदेश: पान मसाला-तंबाकू की प्लास्टिक पैकेजिंग पर प्रस्तावित प्रतिबंध लगे
उत्तर प्रदेश: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का मीरजापुर दौरा, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन
