-
☰
No image found.
राजस्थान: “विश्व श्रमिक दिवस” समारोह का पोस्टर विमोचन, 1 मई को श्रमिकों का होगा सम्मान
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: महिला एवं बाल विकास को समर्पित संस्था) " वूमेन पावर सोशलिटी फाउंडेशन " (WPSF) द्वारा आयोजित होने वाले “ विश्व श्रमिक दिवस ” सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन आज गरिमामय वातावरण में (आई.ए.एस) रवि जैन, सचिव , स्वायत्त शासन विभाग , जयपुर द्वारा किया गया।
विस्तार
राजस्थान: महिला एवं बाल विकास को समर्पित संस्था) " वूमेन पावर सोशलिटी फाउंडेशन " (WPSF) द्वारा आयोजित होने वाले “ विश्व श्रमिक दिवस ” सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन आज गरिमामय वातावरण में (आई.ए.एस) रवि जैन, सचिव , स्वायत्त शासन विभाग , जयपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष जिनेश कुमार जैन ने बताया कि आगामी 1 मई 2026 को आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम श्रमिकों के सम्मान और उनके योगदान को समर्पित है। उन्होंने कहा कि समाज के निर्माण में श्रमिक वर्ग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उन्हें सम्मान देना हम सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम के आयोजन में सार्क इंडिया (SARK INDIA) मोदी ग्रुप की विशेष सहभागिता और सहयोग भी उल्लेखनीय है। संस्था द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न अभियानों में (सार्क इंडिया) का निरंतर योगदान सराहनीय रहा है, जिससे कार्यक्रम को और अधिक मजबूती मिली है। पोस्टर विमोचन के दौरान पदाधिकारियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में श्रमिकों के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस मौके पर संस्था की मुख्य राष्ट्रीय अध्यक्ष राजरानी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष ,संध्या राठौड़ जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य समाज सेविका, संतोष जैन, साक्षी मीर वाल भी मोजूद रहे। यह कार्यक्रम ध्रुव बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आमेर रोड, जयपुर में अपराह्न 1 बजे से 4 बजे तक,आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के श्रमिकों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्य क्रम में मीडिया सहयोगी " अखिल भारतीय पत्रकार संघ," मैक्स इंडिया न्यूज," आल इंडिया पत्रकार एकता संघ " एवं दैनिक राजस्थान दर्पण, साथ ही रिम्मू फाउंडेशन जयपुर का विशेष सहयोग रहेगा। अंत में मुख्य राष्ट्रीय अध्यक्ष राजरानी ने सभी समाजसेवियों, संगठनों एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
मध्य प्रदेश: भव्य भंडारे का हुआ आयोजन, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब
उत्तराखंड: कफ़लाडी में बस टैक्सी की टक्कर, 3 लोग घायल सभी यात्री सुरक्षित, जांच में जुटी पुलिस
बिहार: सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर एचपीवी टीकाकरण व जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
बिहार: अवैध पार्किंग वसूली को लेकर बवाल, ट्रक चालक से मारपीट के बाद लगा घंटों जाम
मध्य प्रदेश: अव्यवस्थाओं के विरोध में पत्रकारों का आंदोलन, 1 मई से अनशन की घोषणा
