-
☰
No image found.
उत्तराखंड: कफ़लाडी में बस टैक्सी की टक्कर, 3 लोग घायल सभी यात्री सुरक्षित, जांच में जुटी पुलिस
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: गंगोलीहाट से 28 सवारी लेकर हल्द्वानी जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस बुधवार सुबह लगभग 6.30 बजे नगर से डेढ़ किलोमीटर दूर कफ़लाडी नामक स्थान में विपरीत दिशा से आ रही वैगन आर संख्या यू के 05 टी ए 4668 और परिवहन निगम की बस संख्या यू के 07 पी ए 6632 जो कि पिथौरागढ़ डिपो की बस है।
विस्तार
उत्तराखंड: गंगोलीहाट से 28 सवारी लेकर हल्द्वानी जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस बुधवार सुबह लगभग 6.30 बजे नगर से डेढ़ किलोमीटर दूर कफ़लाडी नामक स्थान में विपरीत दिशा से आ रही वैगन आर संख्या यू के 05 टी ए 4668 और परिवहन निगम की बस संख्या यू के 07 पी ए 6632 जो कि पिथौरागढ़ डिपो की बस है। बस के चालक नंदन सिंह और परिचालक नीरज भट्ट हैं। वहीं टैक्सी वाहन को अरविंद कुमार पुत्र दानी राम उम्र 23 वर्ष चला रहे थे। टैक्सी में उस समय तीन लोग बैठे थे अरविंद के अलावा अंजली पुत्री दानी राम 29 वर्ष, मनोज पुत्र चन्नी राम उम्र 18 वर्ष। टैक्सी में सभी ग्राम चिटगल के निवासी हैं। टैक्सी में बैठे तीनों को चोट आई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी विमलेश टम्टा ने बताया कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को छूटी दे दी गई। वहीं उत्तराखंड परिवहन निगम में बैठे 28 यात्रियों में से 15 लोगों के टिकट बने थे उनको उनके टिकट का मूल्य वापस कर दिया गया। सभी 28 यात्री टैक्सियों से हल्द्वानी रवाना हुए। घटना की सूचना कोतवाली गंगोलीहाट को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस टीम में बी सी मासीवाल, आकील सिद्दिकी, देश दीपक शामिल थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे भाजपा अजा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार ने अपने निजी वाहन से घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया।दोनों चालकों के द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक कैलाश जोशी ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। जांच के बाद दोषी के ख़िलाफ़ शीघ्र उचित कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
मध्य प्रदेश: भव्य भंडारे का हुआ आयोजन, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब
बिहार: सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर एचपीवी टीकाकरण व जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
बिहार: अवैध पार्किंग वसूली को लेकर बवाल, ट्रक चालक से मारपीट के बाद लगा घंटों जाम
मध्य प्रदेश: अव्यवस्थाओं के विरोध में पत्रकारों का आंदोलन, 1 मई से अनशन की घोषणा
राजस्थान: “विश्व श्रमिक दिवस” समारोह का पोस्टर विमोचन, 1 मई को श्रमिकों का होगा सम्मान
