Contact for Advertisement 9650503773



बिहार: सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर एचपीवी टीकाकरण व जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , बिहार  Edited By: Kunal, Date: 29/04/2026 05:06:01 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Sanjay Kumar Verma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 29/04/2026 05:06:01 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: कौआकोल प्रखण्ड के बापू इंटर विद्यालय पांडेयगंगौट में बुधवार को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर टीकाकरण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विस्तार

बिहार: कौआकोल प्रखण्ड के बापू इंटर विद्यालय पांडेयगंगौट में बुधवार को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर टीकाकरण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को एचपीवी टीकाकरण के महत्व एवं बीमारी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि समय पर टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कार्यक्रम में छात्राओं को स्वच्छता,स्वास्थ्य जांच एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अजय कुमार समेत विद्यालय के शिक्षक आदि मौजूद थे।