-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: भव्य भंडारे का हुआ आयोजन, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मुरैना ग्राम ओरिठी में स्वर्गीय रामेश्वर सिंह तोमर पटेल की पुण्य स्मृति में आयोजित भव्य भंडारे ने पूरे क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: मुरैना ग्राम ओरिठी में स्वर्गीय रामेश्वर सिंह तोमर पटेल की पुण्य स्मृति में आयोजित भव्य भंडारे ने पूरे क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कार्यक्रम में श्रद्धा, भावनाओं और सामाजिक एकता का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। गांव में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को नमन किया और प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन की व्यवस्था और अनुशासन ने सभी का दिल जीत लिया। परिवारजनोंरणवीर सिंह (सेवानिवृत्त शिक्षक), राघवेंद्र सिंह पटेल (प्राचार्य), महिपाल सिंह (राजू), बृजेंद्र सिंह (शिक्षक) और महावीर सिंह (टिल्लू)—ने सादगी और आत्मीयता के साथ मेहमानों का स्वागत किया। उनके संस्कार और विनम्रता की पूरे कार्यक्रम में खूब चर्चा रही। कार्यक्रम में कई बड़े चेहरे भी नजर आए। पूर्व विधायक सतपाल सिंह उर्फ नीतू सिकरवार, वरिष्ठ नेता उदयवीर सिंह सिकरवार और पातीराम सिंह लोधी जिला अध्यक्ष लोधी राजपूत कल्याण महासभा मुरैना सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने स्व. तोमर पटेल के समाजसेवा और सरल व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें “जनप्रिय और आदर्श व्यक्तित्व” बताया। भंडारे में दिखा भाईचारा और सहयोग का माहौल साफ बता रहा था कि स्व. रामेश्वर सिंह तोमर पटेल सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा थे। अंत में सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
उत्तराखंड: कफ़लाडी में बस टैक्सी की टक्कर, 3 लोग घायल सभी यात्री सुरक्षित, जांच में जुटी पुलिस
बिहार: सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर एचपीवी टीकाकरण व जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
बिहार: अवैध पार्किंग वसूली को लेकर बवाल, ट्रक चालक से मारपीट के बाद लगा घंटों जाम
मध्य प्रदेश: अव्यवस्थाओं के विरोध में पत्रकारों का आंदोलन, 1 मई से अनशन की घोषणा
राजस्थान: “विश्व श्रमिक दिवस” समारोह का पोस्टर विमोचन, 1 मई को श्रमिकों का होगा सम्मान
