-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: त्योहारों को देखते हुए हुई इलाके में सख्ती, एसपी कासगंज की पकड़ हुई तेज
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: त्योहारों के मद्देनजर जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक कासगंज ओम प्रकाश सिंह ने मंगलवार को थाना गंजडुण्डवारा और थाना सिढ़पुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: त्योहारों के मद्देनजर जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक कासगंज ओम प्रकाश सिंह ने मंगलवार को थाना गंजडुण्डवारा और थाना सिढ़पुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानों की पुलिसिंग व्यवस्था, जनसुनवाई, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं और महिला सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना कार्यालय, विभिन्न अभिलेखों, थाना परिसर और मिशन शक्ति केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और अपराध की स्थिति की जानकारी ली। अपराधियों की धरपकड़ तेज करने के निर्देश एसपी ओम प्रकाश सिंह ने थाना क्षेत्रों में चिन्हित अपराधियों के भौतिक सत्यापन पर विशेष जोर दिया। साथ ही वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तेज करने तथा विभिन्न अभियानों की प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस को लगातार सक्रिय रहना होगा। नियमित गश्त और क्षेत्र भ्रमण के साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करे। लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण करने पर जोर पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने विवेचकों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विवेचना में अनावश्यक देरी न हो और प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए। जनसुनवाई को लेकर भी एसपी ने पुलिस कर्मियों को संवेदनशील और जिम्मेदार रवैया अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और उनके साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए। महिला और बालिका सुरक्षा पर विशेष फोकस एसपी ओम प्रकाश सिंह ने मिशन शक्ति केंद्र पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों को महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित शिकायतों पर त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं और बालिकाओं से संवाद बढ़ाया जाए तथा उन्हें उनकी सुरक्षा और सहायता से संबंधित व्यवस्थाओं के प्रति जागरूक किया जाए। इससे आमजन, विशेषकर महिलाओं में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत होगा। त्योहारों को लेकर मुख्य बाजारों में बढ़ेगी निगरानीआगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। मुख्य बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त बढ़ाने तथा प्रभावी निगरानी रखने को कहा गया।
उन्होंने निर्देश दिया कि संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित की जाए और किसी भी सूचना पर बिना देरी के मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जाए। त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक पुलिस प्रबंध समय रहते पूरे किए जाएं। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की सक्रियता, बेहतर जनसुनवाई, अपराधियों की गिरफ्तारी और महिला सुरक्षा के जरिए जिले में आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
उत्तर प्रदेश: खुद को UP सरकार का OSD बताकर दिखा रहा था VIP रौब, बस्ती में पुलिस ने दबोचा
उत्तर प्रदेश: फर्जी लोन लिंक से साइबर ठगी का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, 3 आरोपी फरार
उत्तर प्रदेश: ऑपरेशन मजनू के तहत दुधारा पुलिस की कार्रवाई, 19 लोग और 10 वाहन चिन्हित
उत्तर प्रदेश: एनबीडब्ल्यू वारंटी साहब चौहान गिरफ्तार, सिंदुरिया पुलिस ने भेजा न्यायालय
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन को लेकर पयागपुर के बाजारों में बढ़ी रौनक, रंग-बिरंगी राखियों से सजी दुकानें
उत्तर प्रदेश: कलेक्ट्रेट में रक्षाबंधन की मची धूम, छात्राओं ने मुख्य राजस्व अधिकारी को बांधी राखी
