-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कानपुर में गुरुवार को एक दर्दनाक विमान हादसा हो गया। गंगा बैराज के पास कटरी क्षेत्र के नत्थूपुरवा इलाके में ट्रेनिंग के दौरान एक चार सीटर विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर खेत में जा गिरा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कानपुर में गुरुवार को एक दर्दनाक विमान हादसा हो गया। गंगा बैराज के पास कटरी क्षेत्र के नत्थूपुरवा इलाके में ट्रेनिंग के दौरान एक चार सीटर विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर खेत में जा गिरा। हादसे में विमान में सवार फ्लाइट इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर का डुअल इंजन ट्रेनिंग विमान सुबह करीब 11:30 बजे प्रशिक्षण उड़ान के लिए रवाना हुआ था। करीब 20 मिनट बाद, लगभग 11:50 बजे विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान गुजरात निवासी फ्लाइट इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया और कर्नाटक निवासी ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद दोनों को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मामले की सूचना नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को दे दी गई है। तकनीकी टीम हादसे के कारणों की विस्तृत जांच करेगी। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि दुर्घटना तकनीकी खराबी, मानवीय त्रुटि या किसी अन्य कारण से हुई। बताया जा रहा है कि गर्ग एविएशन के ट्रेनिंग विमान से जुड़ी यह दो माह के भीतर दूसरी गंभीर घटना है। ऐसे में विमानन प्रशिक्षण की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
उत्तर प्रदेश: खुद को UP सरकार का OSD बताकर दिखा रहा था VIP रौब, बस्ती में पुलिस ने दबोचा
उत्तर प्रदेश: फर्जी लोन लिंक से साइबर ठगी का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, 3 आरोपी फरार
उत्तर प्रदेश: ऑपरेशन मजनू के तहत दुधारा पुलिस की कार्रवाई, 19 लोग और 10 वाहन चिन्हित
उत्तर प्रदेश: एनबीडब्ल्यू वारंटी साहब चौहान गिरफ्तार, सिंदुरिया पुलिस ने भेजा न्यायालय
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन को लेकर पयागपुर के बाजारों में बढ़ी रौनक, रंग-बिरंगी राखियों से सजी दुकानें
उत्तर प्रदेश: कलेक्ट्रेट में रक्षाबंधन की मची धूम, छात्राओं ने मुख्य राजस्व अधिकारी को बांधी राखी
