-
☰
उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ पुलिस ने नाबालिग से जबरन शादी कराए आरोप में दो गिरफ्तार
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नन्ही देवी पत्नी श्री बाबूराम नि० ग्राम बंजरिया थाना शीशगढ़ बरेली की नाबालिग पुत्री पूजा उम्र करीब 14 वर्ष के साथ डरा धमकाकर जबरन शादी कराना व बलात्कार करना व मुन्नी
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नन्ही देवी पत्नी श्री बाबूराम नि० ग्राम बंजरिया थाना शीशगढ़ बरेली की नाबालिग पुत्री पूजा उम्र करीब 14 वर्ष के साथ डरा धमकाकर जबरन शादी कराना व बलात्कार करना व मुन्नी उर्फ मुनिया पत्नी अशोक, करन व अशोक द्वारा मारपीट करना व जान से मारने की धमकी का प्रार्थना पत्र दिया गया था। घटना के सम्बन्ध में तथ्यों जांच की गई। अभियुक्तगण अपने परिवार के साथ दीपावली पर वादिनी के गाँव बंजरिया आये थे। एक दो दिन मेहमानी करने के पश्चात जब वो अपने घर वापस जा रहे थे तो उक्त लोग वादिनी की पुत्री पूजा उम लगभग 14 वर्ष को अपने साथ ले गए। दिनांक 29.11.2025 को वादिनी की बड़ी पुत्री मोनी के फोन पर वादिनी की छोटी पुत्री पूजा ने अपना व करन का माला डालते हुए फोटो भेजा तो बड़ी पुत्री ने उक्त फोटो वादिनी को दिखाया तो वादिनी सन्न रह गई वादिनी की नावालिग पुत्री की मांग में सिंदूर भर दिया था। वादिनी उक्त संबंध में दिनांक 03.12.2025 को थाना शीशगढ पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 351/25 धारा 65 (1)/137(2)/115(2)/351 (3) बीएनएस व 3/4 (2) पाक्सो एक्ट बनाम 01. मुनिया पत्नी अशोक उम्र 42 वर्ष 02. अशोक पुत्र नामालूम 03. करन पुत्र अशोक उम्र 19 वर्ष निवासीगण ग्राम वंशिनंगला नई बस्ती बिन्दियां वाली गली, थाना सुभाषनगर बरेली के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना व०उ0नि0 श्री सुनील कुमार द्वारा सम्पादित की गई
विवेचक व०उ0नि0 सुनील कुमार द्वारा मुखबिर खास द्वारा सूचना पर झूमका तिराहे से करीब 200 मीटर सीबीगंज थाने की तरफ अभि० गण करन व अभियुक्त मुन्नी उर्फ मुनिया उपरोक्त को गिरफ्तार कर मा०न्यायालय के समक्ष अग्रेषित किया गया।
बिहार: घास काटते समय 65 वर्षीय वृद्ध पर भालू ने हमला, 80 टांकों से उपचार, हालत नाजुक
उत्तर प्रदेश: ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड की ट्रक की टक्कर से मौत, परिवार और साथी सदमे में
उत्तराखंड: पिथौरागढ़-चम्पावत NH पर बोलेरो खाई में गिरी, 5 की मौत, 5 घायल
बिहार: कन्हैया कुमार बादल 1 जनवरी को हिसुआ अनुमंडल की मांग को लेकर धरना देंगे