Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश:  1.270 किलो अवैध गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 21/09/2026 03:37:22 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 21/09/2026 03:37:22 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  1.270 किलो अवैध गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  थाना धनघटा पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को 1 किलो 270 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना किया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में की गई। प्रभारी निरीक्षक धनघटा अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग तथा भ्रमण कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस टीम ने रणजीत बाबा के स्थान के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 270 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान सुरेन्द्र पुत्र बुझारत, निवासी औराडाड़ टोला पाण्डेपुरा, थाना धनघटा, संतकबीरनगर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 659/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना धनघटा में अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस के मुताबिक आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया गया। इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी  कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नन्दू गौतम, हेड कांस्टेबल बदरे आलम, कांस्टेबल रवि चौरसिया और कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार शामिल रहे।