-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के दौरे को लेकर धनघटा में सुरक्षा का जायजा, ASP ने दिए निर्देश
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक के प्रस्तावित आगमन कार्यक्रम के मद्देनजर रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह ने धनघटा स्थित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय
विस्तार
उत्तर प्रदेश: उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक के प्रस्तावित आगमन कार्यक्रम के मद्देनजर रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह ने धनघटा स्थित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल से लेकर आगमन और प्रस्थान मार्ग तक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग व्यवस्था, आमजन एवं विशिष्ट अतिथियों के आवागमन, बैरिकेडिंग, प्रवेश और निकास व्यवस्था समेत सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कार्यक्रम के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा कर्मचारियों को कार्यक्रम के दृष्टिगत सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी प्वाइंट निर्धारित करने, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक धनघटा अजय कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
