Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 15 दिन में एकेडमिक ब्लॉक तैयार करने के आदेश, ढिलाई पर होगी निलंबन की कार्रवाई

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 21/09/2026 11:46:25 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 21/09/2026 11:46:25 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर के मड़िहान तहसील क्षेत्र में निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का रविवार को मंडलायुक्त राजेश प्रकाश, जिलाधिकारी पवन

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर के मड़िहान तहसील क्षेत्र में निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का रविवार को मंडलायुक्त राजेश प्रकाश, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एकेडमिक ब्लॉक में कक्षाओं के लिए बैठने की व्यवस्था में हो रही देरी, शौचालयों के अधूरे निर्माण तथा अन्य कार्यों की धीमी प्रगति पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एवं संबंधित कांट्रैक्टर को कड़ी फटकार लगाते हुए 15 दिनों के भीतर सभी कक्षाओं को छात्रों के शिक्षण के लिए पूरी तरह तैयार कराने के निर्देश दिए।मंडलायुक्त ने विश्वविद्यालय को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क तथा विश्वविद्यालय के पास निर्माणाधीन पुलिया का कार्य भी 15 दिनों के भीतर शत-प्रतिशत पूरा कराने को कहा।निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय में पेयजल आपूर्ति, विद्युत सब स्टेशन तथा फायर सेफ्टी एनओसी सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जिन विभागों से एनओसी प्राप्त की जानी है, वहां तत्काल आवेदन कर आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त की जाएं।

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को निर्देशित किया गया कि कार्यदायी संस्थाओं के साथ प्रतिदिन सुबह 9 बजे और शाम 5 बजे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाए।वहीं जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण की प्रगति के संबंध में संतोषजनक जानकारी न दे पाने पर सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग सीडी-2 को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित समय में सड़क एवं पुल का कार्य पूरा नहीं होने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने परीक्षा नियंत्रण कक्ष, कुलपति कक्ष, वित्त नियंत्रक कक्ष समेत विश्वविद्यालय के विभिन्न भवनों का भी निरीक्षण किया और शेष कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे/मुख्य राजस्व अधिकारी विजेता, तहसीलदार मड़िहान आशीष कुमार पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के दौरे को लेकर धनघटा में सुरक्षा का जायजा, ASP ने दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: PRV से डीजल निकालकर बेचने के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित, वायरल वीडियो के बाद एसएसपी का एक्शन

उत्तर प्रदेश: डायल-112 की गाड़ी के दुरुपयोग और डीजल घोटाले में दो पुलिसकर्मी निलंबित, होमगार्ड पर भी कार्रवाई की तैयारी

हरियाणा: 30 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर

हरियाणा: सीआईए सफीदों की बड़ी कार्रवाई, 2 देसी पिस्तौल व 8 कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

गुजरात: मेडिकल उपकरणों पर MRP का बड़ा खेल: ₹11 के आईवी सेट पर ₹325 का प्रिंट, 2,800% से अधिक मुनाफे का पर्दाफाश


Featured News