-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बाल्मीकि समाज ने बसपा सांसद रामजी गौतम का किया अभिनंदन, सीवर पीड़ितों को 30-30 लाख मुआवजा दिलाने पर जताया आभार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: दिनांक 20/9/2026 बाल्मीकि डोम-डूमार सफाई कर्मचारी समाज द्वारा अल्प प्रवास पर रात्री 12 बजे जबलपुर रेलवे स्टेशन पहुचे बसपा के केंदीय प्रभारी व राज्यसभा सांसद रामजी गौत
विस्तार
उत्तर प्रदेश: दिनांक 20/9/2026 बाल्मीकि डोम-डूमार सफाई कर्मचारी समाज द्वारा अल्प प्रवास पर रात्री 12 बजे जबलपुर रेलवे स्टेशन पहुचे बसपा के केंदीय प्रभारी व राज्यसभा सांसद रामजी गौतम का आभार व्यक्त करते हुये स्वागत कर सम्मान किया गया प्रकाश गौतेल ने बताया कि पिछले माह दिल्ली में तीन सफाई कर्मियों की सीवर लाइन में उतरकर सफाई करने के दौरान मौत हो गई थी इसके पूर्व भी सेंकड़ों बाल्मीकि डोम-डूमार समाज के लोग गंदगी साफ़ करने के दौरान मौत के घाट उतर चुके हैं जिनकी कोई सुध लेने वाला नहीं था लेकिन बसपा राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने इस मुद्दे को संसद में उठाकर पूरे देश के सफाई कर्मियों हालत पर सवाल उठाया साथ ही दिल्ली में मृतकों के पीड़ितों के घर जाकर मिले और फिर उनको 30-30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता शासन से दिलाने का कार्य किया इसलिए हमारे समाज के मुद्दों पर विचार कर उसे समझने वाले लीडर रामजी गौतम को सम्मान पत्र देकर बाल्मीकि डोम डूमार समाज जबलपुर द्वारा उनको सम्मानित कर आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष जियालाल अहिरवार को भी पुष्प गुच्छ भेंट किया गया
युवा समाजसेवी रैना भारतीय ने कहा कि हमारे समाज के मुद्दों को प्राथमिकता देने वाले संगठन बसपा से हम युवाओं को जोड़ने का काम करेंगे हमारा समाज देश की गंदगी साफ़ करता है उसे जातिगत हीन भावना से देखा जाता है तिरस्कार किया जाता है हमारा समाज आज भी सबसे नीच जाती में गिना जाता है इसीलिए अब हम सम्मान के लिए बसपा के साथ रहेंगे इस अवसर पर रामसेवक बिरहा ओम समद सीमा भोरेल सतीश तामिया बसपा जिला अध्यक्ष लखन अहिरवार धीरू संग्राम शिवदिन बाल्मीक,लक्ष्मण समुद्ररे तुलसी राम विजय भोरेल पवन चौहतेल बलराम सुरजीत चौधरी सुशील विक्की सहित 50 से अधिक सामाजिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के दौरे को लेकर धनघटा में सुरक्षा का जायजा, ASP ने दिए निर्देश
हरियाणा: 30 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर
हरियाणा: सीआईए सफीदों की बड़ी कार्रवाई, 2 देसी पिस्तौल व 8 कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार
