Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद-बरेली रेलखंड पर डीआरएम विनीता श्रीवास्तव का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण, बरेली जंक्शन पर किया श्रमदान

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Sunil Kapoor , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 21/09/2026 12:18:43 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Sunil Kapoor ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 21/09/2026 12:18:43 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 20.09.2026 को मंडल रेल प्रबंधक, मुरादाबाद मंडल, श्रीमती विनीता श्रीवास्तव द्वारा  मुरादाबाद से बरेली तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेलखंड

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 20.09.2026 को मंडल रेल प्रबंधक, मुरादाबाद मंडल, श्रीमती विनीता श्रीवास्तव द्वारा  मुरादाबाद से बरेली तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेलखंड में संरक्षा एवं परिचालन से संबंधित विभिन्न पहलुओं, रेलपथ एवं रेल परिसंपत्तियों की स्थिति तथा समग्र व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।
विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा रेलपथ, ट्रैक के आसपास की व्यवस्थाओं, समपार फाटकों, पुलों एवं अन्य महत्वपूर्ण रेल परिसंपत्तियों का चलती ट्रेन से निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण का उद्देश्य रेलखंड की समग्र स्थिति का जायजा लेते हुए संरक्षा, परिचालन एवं रखरखाव संबंधी व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करना रहा।
    
बरेली जंक्शन पहुंचने के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक द्वारा स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन की विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने रेल कोच रेस्टोरेंट, अनारक्षित टिकट बुकिंग कार्यालय, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, आरक्षण कार्यालय तथा ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ (OSOP) ट्रॉली का निरीक्षण किया। OSOP ट्रॉली के निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने वहां उपलब्ध विभिन्न स्थानीय उत्पादों एवं विक्रय सामग्री की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बरेली के प्रसिद्ध सुरमे के संबंध में भी जानकारी ली तथा डिजिटल माध्यम से भुगतान करते हुए उत्पाद का क्रय किया। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण स्थानीय उत्पाद उपलब्ध कराने में ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ (OSOP) योजना की भूमिका पर जोर दिया।

‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के अंतर्गत बरेली जंक्शन पर श्रमदान इसके उपरांत ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के अंतर्गत बरेली जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक, मुरादाबाद श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने इनर व्हील क्लब ऑफ बरेली जुपिटर, उत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की टीम तथा स्टेशन स्टाफ के साथ श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर मंडल, श्रीमती वीणा सिन्हा भी बरेली रेलवे स्टेशन पर आयोजित स्वच्छता अभियान में सम्मिलित हुईं। दोनों मंडलों के अधिकारियों, स्काउट्स एवं गाइड्स, स्वयंसेवी संस्था तथा स्टेशन स्टाफ ने सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।

स्वच्छता अभियान के दौरान यात्रियों एवं आमजन को रेलवे परिसरों को स्वच्छ रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। रेल विकास कार्यों एवं यात्री सुविधाओं को लेकर बैठक स्वच्छता अभियान के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक, मुरादाबाद श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर मंडल श्रीमती वीणा सिन्हा के साथ बरेली जंक्शन पर रेल विकास कार्यों एवं यात्री सुविधाओं से संबंधित विषयों पर बैठक की। बैठक में रेल विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं, स्टेशन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं तथा आपसी समन्वय से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों को बेहतर एवं सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्टेशन परिसर में स्वच्छता, संरक्षा एवं सुचारु परिचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। साथ ही, रेल विकास कार्यों को निर्धारित मानकों एवं समयसीमा के अनुरूप प्रभावी ढंग से पूरा करने तथा यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी मंडल रेल प्रबंधक के निरीक्षण के दौरान श्री पारितोष गौतम अपर मंडल रेल प्रबंधक (ओपी),  श्री कौशल किशोर शर्मा वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय),  श्री अभिषेक चौधरी वरिष्ठ मंडल अभियंता (मुख्यालय),  श्री प्रतीक श्रीवास्तव वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य),  श्री पुरुषोत्तम सिंह 

Related News

उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के दौरे को लेकर धनघटा में सुरक्षा का जायजा, ASP ने दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: PRV से डीजल निकालकर बेचने के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित, वायरल वीडियो के बाद एसएसपी का एक्शन

उत्तर प्रदेश: डायल-112 की गाड़ी के दुरुपयोग और डीजल घोटाले में दो पुलिसकर्मी निलंबित, होमगार्ड पर भी कार्रवाई की तैयारी

हरियाणा: 30 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर

हरियाणा: सीआईए सफीदों की बड़ी कार्रवाई, 2 देसी पिस्तौल व 8 कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

गुजरात: मेडिकल उपकरणों पर MRP का बड़ा खेल: ₹11 के आईवी सेट पर ₹325 का प्रिंट, 2,800% से अधिक मुनाफे का पर्दाफाश


Featured News