-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: लंका मैदान में गूंजा 'जय विश्वकर्मा' का जयकारा, आल इंडिया विश्वकर्मा मित्र मंडल का भव्य पूजनोत्सव संपन्न
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शहर के ऐतिहासिक लंका मैदान में ' आल इंडिया विश्वकर्मा मित्र मंडल' के तत्वावधान में भव्य श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव एवं सामाजिक चेतना सम्मेलन का आयोजन अत्यंत गरिमामय औ
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शहर के ऐतिहासिक लंका मैदान में ' आल इंडिया विश्वकर्मा मित्र मंडल' के तत्वावधान में भव्य श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव एवं सामाजिक चेतना सम्मेलन का आयोजन अत्यंत गरिमामय और हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्वांचल सहित पड़ोसी राज्य बिहार से जुटे विश्वकर्मा समाज के दिग्गजों ने अपनी एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन किया। वरिष्ठ नेताओं और समाजसेवियों का जुटा महाकुंभ कार्यक्रम के दौरान वाराणसी, औरैया, भदोही, प्रयागराज—तथा बिहार राज्य से आए समाज के वरिष्ठ नेताओं, चिंतकों और समाजसेवियों ने शिरकत की। समारोह में मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अभ्यागतों के रूप में: माननीय जनक प्रसाद (प्रदेश अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी) भानु विश्वकर्मा , समाजसेवी विद्यानंद विश्वकर्मा (वाराणसी)
अनिल विश्वकर्मा राजेश विश्वकर्मा भरत विश्वकर्मा जी कार्यक्रम के आयोजक
सहित कई गणमान्य हस्तियां मंच पर उपस्थित रहीं। आयोजकों द्वारा सभी मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।
समाज को सशक्त और संगठित करने का आह्वान समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भगवान श्री विश्वकर्मा के योगदान को नमन किया और समाज की वर्तमान स्थिति पर मंथन किया।
आप के प्रदेश अध्यक्ष जनक प्रसाद ने कहा कि विश्वकर्मा समाज निर्माण और सृजन का प्रतीक है। जब तक यह समाज राजनैतिक और सामाजिक रूप से सशक्त नहीं होगा, तब तक देश की प्रगति अधूरी रहेगी। उन्होंने शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी पर विशेष बल दिया। समाजसेवी भानु विश्वकर्मा एवं विद्यानंद विश्वकर्मा ने युवाओं को एकजुट होने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज की बिखरी हुई शक्तियों को एक मंच पर लाने का काम करते हैं।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ माहौल पूजनोत्सव की शुरुआत वैदिक मंत्रोचार और भगवान विश्वकर्मा की महाआरती से हुई। इसके पश्चात सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा लंका मैदान 'भगवान विश्वकर्मा की जय' के जयकारों से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे (प्रसाद वितरण) का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने दूर-दराज से आए सभी अतिथियों एवं स्वजातीय बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के दौरे को लेकर धनघटा में सुरक्षा का जायजा, ASP ने दिए निर्देश
हरियाणा: 30 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर
हरियाणा: सीआईए सफीदों की बड़ी कार्रवाई, 2 देसी पिस्तौल व 8 कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार
