Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजे-बाजे और जयकारों के बीच गणपति बप्पा को दी विदाई, रामगंगा में हुआ प्रतिमा विसर्जन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 21/09/2026 10:21:11 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 21/09/2026 10:21:11 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर पर सात दिनों से चल रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव के आखिरी दिन रविवार को पंडित सौरभ शर्मा एवं पंडित राजीव शर्मा ने भ

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर पर सात दिनों से चल रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव के आखिरी दिन रविवार को पंडित सौरभ शर्मा एवं पंडित राजीव शर्मा ने भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण कराया उसके बाद सभी मोहल्ले वासियों ने गणपति बप्पा की मूर्ति को गाड़ी में बैठाकर कस्बे में गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और गुलाल की होली खेलते हुए कस्बे में भव्य यात्रा निकाली। उसके बाद पिथुपुरा रामगंगा में भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। आयोजक सभासद महेंद्र पाल शर्मा और संगीता मौर्य मौर्य ने बताया कि पिछले सोमवार  को गणेश चतुर्थी लोधी नगर चौराहे लंगड़े बाबा की मणि पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना कराई थी। उसके बाद सात दिनों तक पंडित सौरभ शर्मा और पंडित राजीव शर्मा द्वारा सुबह शाम पूजा अर्चना की गई। सभी भक्तगणों को प्रसाद वितरण कराया गया। इस दौरान मंदिर में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया।       

जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया रविवार दोपहर मंदिर से  श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के जयघोष करते हुए प्रतिमा को लेकर मुख्य बाजार से होते हुए यात्रा निकली उसके बाद पिथुपुरा रामगंगा घाट पर विधि-विधान से अंतिम पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का गंगा में विसर्जित किया गया। इस दौरान गौरव मौर्य, दिनेश मौर्य, राहुल मौर्य, सभासद महेंद्र पाल शर्मा, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह,  अंशु मौर्य, कुनाल मौर्य, सोनू मौर्य, गगन मौर्य, धीरज शर्मा, प्रमोद, रीता सक्सेना, संगीता मौर्य, सुषमा सक्सेना समेत सैकड़ों महिलाएं और पुरुष कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान चौकी इंचार्ज आदेश कुमार अपने टीम के साथ मौजूद रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: छानबे में सपा का PDA सम्मेलन व सम्मान समारोह, बेरोजगारी और महंगाई को लेकर सरकार पर बोला हमला

उत्तर प्रदेश: 15 दिन में एकेडमिक ब्लॉक तैयार करने के आदेश, ढिलाई पर होगी निलंबन की कार्रवाई

मध्य प्रदेश: किसानों को सिंचाई के लिए दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, सतना बेल्ट में भी लाया जाएगा नर्मदा का पानी

उत्तर प्रदेश: साइट 4 में 'विजय महोत्सव 2026' के लिए हुआ भूमि पूजन, 11 से 21 अक्टूबर तक होगी भव्य रामलीला

उत्तर प्रदेश: सामशेरगंज पुलिस की बड़ी सफलता, 10 हथियार व 10 कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: बाल्मीकि समाज ने बसपा सांसद रामजी गौतम का किया अभिनंदन, सीवर पीड़ितों को 30-30 लाख मुआवजा दिलाने पर जताया आभार


Featured News