-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मैरिज हॉल संचालक पर जानलेवा हमले का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कस्बा के पृथ्वीराज बैंक्विट हॉल एक संचालक भाजपा नेता जतिन चौहान ने कुछ लोगों पर अवैध 315 बोर तमंचा से फायर करके जानलेवा हमला और गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कस्बा के पृथ्वीराज बैंक्विट हॉल एक संचालक भाजपा नेता जतिन चौहान ने कुछ लोगों पर अवैध 315 बोर तमंचा से फायर करके जानलेवा हमला और गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित जतिन चौहान की तहरीर पर पुलिस ने पिता पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला भिटौरा निवासी भाजपा नेता जतिन चौहान ने बताया उनका शाही रोड पर पृथ्वीराज चौहान नाम से हमारा बैंकट हॉल है। और उस बैंकट हॉल के बाहरी साइड में हमारी कई दुकानें बनी हुई है। शनिवार देर शाम को कस्बे के उमेश पाठक और उनके दोनों पुत्र तुष्येन्द्र पाठक, चमन पाठक, और मोहल्ला भिटौरा निवासी आदित्य चौहान ने हमारे बैंकट हॉल (मैरिज हॉल) पर पहुंचकर पहले गाली गलौज, मारपीट की।विरोध करने पर एक आरोपी ने जान से मारने की नीयत से 315 बोर के तमंचे से फायर कर दिया। लेकिन फायर नहीं चलने से पीड़ित जतिन चौहान बाल बाल बच गया। इसके बाद उन लोगों ने मैरिज हॉल में काम करने वाले लोगों के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि तुष्येंद्र पाठक ने शराब के नशे में भाजपा नेता जतिन चौहान के ऊपर जान लेवा हमला किया। इससे पूर्व में भी कई बार अभद्रता कर चुका है। सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। दोषी पाए जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
