-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: उतरौला तहसील का डीएम ने किया निरीक्षण, राजस्व कार्यों की समीक्षा के साथ विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एसडीएम न्यायालय एवं तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण कर राजस्व वादों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने लंबित वादों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एसडीएम न्यायालय एवं तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण कर राजस्व वादों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने लंबित वादों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। हैसियत, आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र बनाए जाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी आवेदनों को निर्धारित समयावधि के भीतर निस्तारित करने को कहा।डीएम ने आवास आवंटन एवं कृषि भूमि आवंटन की स्थिति की समीक्षा की तथा पात्र व्यक्तियों को नियमानुसार लाभ प्रदान किए जाने पर जोर दिया। जनगणना संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य पूरी शुद्धता एवं गंभीरता के साथ संपादित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पटलों, राजस्व अभिलेखों एवं पंजिकाओं का अवलोकन किया तथा सभी रजिस्टर एवं अभिलेख अद्यतन और सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के छात्र-छात्राओं का बढ़ाया हौसला इसके पश्चात जिलाधिकारी ने तहसील उतरौला स्थित टाइनी टॉट्स इंटर कॉलेज में संचालित निःशुल्क मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग का निरीक्षण किया। यहाँ जेईई, नीट, सिविल सेवा एवं वन-डे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। डीएम ने कहा कि विद्यार्थी आर्थिक अथवा भौगोलिक परिस्थितियों को कभी अपनी सफलता में बाधा न मानें। मेहनत, लगन, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सिलेबस पर फोकस, नियमित रिवीजन, प्रश्नों का अभ्यास एवं बेहतर समय प्रबंधन के साथ योजनाबद्ध तैयारी करने का सफलता मंत्र दिया। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने तैयारी व लक्ष्य निर्धारण से जुड़े सवाल पूछे, जिनका डीएम ने जवाब देकर जिज्ञासाओं का समाधान किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत जनपद की तीनों तहसीलों में निःशुल्क कोचिंग संचालित कर युवाओं को मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का भी किया निरीक्षण जिलाधिकारी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, उतरौला का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कक्षा-कक्षों, विद्यालय परिसर, साफ-सफाई, पेयजल सहित छात्राओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा सभी व्यवस्थाएं बेहतर एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्राओं की नियमित उपस्थिति, अनुशासन एवं बेहतर लर्निंग आउटकम पर विशेष ध्यान देने तथा छात्राओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
राजस्थान: वृक्षों की रक्षा में 363 शहीदों के बलिदान को नमन, जोधपुर में आयोजित हुआ विशाल मेला
उत्तर प्रदेश: पूर्व मंत्री अशोक दोहरे ने किया बुद्ध डिफेंस आवासीय एकेडमी का शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: गाजे-बाजे और जयकारों के बीच गणपति बप्पा को दी विदाई, रामगंगा में हुआ प्रतिमा विसर्जन
उत्तर प्रदेश: मैरिज हॉल संचालक पर जानलेवा हमले का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश: गणपति बप्पा को नम आंखों से दी विदाई, ढोल-नगाड़ों के बीच निकली भव्य विसर्जन यात्रा
