Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बेलहर ब्लॉक के पंचायत भवन परिसर में सफाई के बाद स्थिति सामान्य, एडीओ ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 19/09/2026 03:39:27 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 19/09/2026 03:39:27 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद संतकबीरनगर के बेलहर ब्लॉक क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत बभनी में पंचायत भवन और खेल परिसर में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा के पास पान खाकर थूकने की शिकायत सामने आने के

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद संतकबीरनगर के बेलहर ब्लॉक क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत बभनी में पंचायत भवन और खेल परिसर में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा के पास पान खाकर थूकने की शिकायत सामने आने के बाद सहायक विकास अधिकारी पंचायत पंकज सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने ब्लॉक कर्मियों को मौके पर भेजकर प्रतिमा स्थल और आसपास के परिसर की साफ-सफाई कराई। बताया गया कि प्रतिमा के पास गंदगी की जानकारी मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीओ पंचायत ने संबंधित कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने प्रतिमा स्थल और आसपास के परिसर की सफाई कर उसे स्वच्छ कराया।

एडीओ पंचायत पंकज सिंह ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी ऐसी हरकत से बचना चाहिए, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में प्रशासन की ओर से तत्काल कार्रवाई की जाएगी। माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही गई। समय रहते सफाई कराए जाने से मौके की स्थिति सामान्य रही। स्थानीय स्तर पर एडीओ पंचायत की त्वरित पहल की चर्चा रही। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि किसी भी संवेदनशील मामले में अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें।