-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बरेली: ऑटो और पिकअप की भिड़ंत में एक की मत, तीन घायल
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शुक्रवार शाम एएनए कॉलेज के पास ऑटो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो में सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शुक्रवार शाम एएनए कॉलेज के पास ऑटो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो में सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को बरेली निजी अस्पताल भेज दिया।जहां शीशगढ़ के नाजिम को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक यात्री भरा ऑटो शीशगढ़ जा रहा था। शंखा एएनए कॉलेज के पास सामने से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से चीख पुकार मच गई। हादसे में ऑटो में सवार थाना शाही के गांव बसई निवासी अंकित कुमार रुचि पुत्री मोहन स्वरूप थाना ब कस्बा शीशगढ़ के मोहल्ला अंसार निवासी नाजिम गंभीर रूप से घायल हो गए।कई अज्ञात चोटिल हो गए। हादसे की सूचना पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के द्वारा बरेली निजी अस्पताल भेज दिया। जहां नाजिम (34) को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।साथ ही पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को थाना परिसर में खड़ा कर दिया है।
गुजरात: डांग: 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 1700 वंचित बच्चे सम्मानित
उत्तर प्रदेश: मानीमऊ स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक का पैर कटा
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर: गणेश विसर्जन के दौरान सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव
उत्तर प्रदेश: दो साल से लापता युवक पटना से सकुशल बरामद
उत्तर प्रदेश: प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, गुमशुदगी दर्ज कराने वाली पत्नी बेनकाब
