Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बलरामपुर: डीएम ने बरमभारी में किया डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 19/09/2026 10:31:01 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 19/09/2026 10:31:01 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में शुक्रवार को "सेवा संकल्प अभियान"  के तहत विकास खंड उतरौला की ग्राम पंचायत बरमभारी में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन जी ने ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में शुक्रवार को "सेवा संकल्प अभियान"  के तहत विकास खंड उतरौला की ग्राम पंचायत बरमभारी में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन जी ने ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिवालय में नवनिर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया और वहाँ अध्ययनरत विद्यार्थियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए डिजिटल लाइब्रेरी बेहतर अध्ययन का माध्यम है। उन्होंने अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए।

ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने पीएम/सीएम आवास, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, मिड-डे-मील, आंगनबाड़ी एवं पोषाहार वितरण, बाल सेवा योजना, वृद्धावस्था एवं निराश्रित महिला पेंशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति का ग्रामीणों से फीडबैक लिया। उन्होंने ग्राम पंचायत निधि से कराए गए विकास कार्यों का भी ग्रामीणों से सत्यापन किया तथा उनकी समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे तथा सभी पात्रों का शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण सुनिश्चित किया जाए।