Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: वरुण पथ जैन मंदिर में मानसरोवर महिला मंडल के स्थापना दिवस पर महासतियों के जीवन पर आधारित लघु नाटिकाओं की दी गई प्रस्तुतियां

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Jinesh Kumar Jain , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 18/09/2026 06:16:38 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Jinesh Kumar Jain ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 18/09/2026 06:16:38 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: पर्वाधिराज दशलक्षण पर्व एवं मानसरोवर महिला मंडल, वरुण पथ के 33वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को वरुण पथ जैन मंदिर स्थित विद्यासागर सभागार में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विस्तार

राजस्थान: पर्वाधिराज दशलक्षण पर्व एवं मानसरोवर महिला मंडल, वरुण पथ के 33वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को वरुण पथ जैन मंदिर स्थित विद्यासागर सभागार में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परम पूज्य गणिनी आर्यिका 105 विभा श्री माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में शिरोमणि महासतियों के जीवन, त्याग, तपस्या और आदर्शों पर आधारित भावपूर्ण लघु नाटिकाओं की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। प्रचार संयोजक जिनेश कुमार जैन ने बताया कि मानसरोवर महिला मंडल की महिलाओं ने विभिन्न महासतियों के प्रेरणादायक जीवन प्रसंगों को अभिनय, संवाद और भावपूर्ण अभिव्यक्ति के माध्यम से मंच पर जीवंत कर दिया। प्रस्तुतियों में धर्म, संस्कार, त्याग और नारी शक्ति का सुंदर समन्वय देखने को मिला। खचाखच भरे सभागार में मौजूद श्रद्धालुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और सभी प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की।

दिगंबर जैन महासमिति से पधारे अनिल जैन एवं उनकी टीम ने भी कार्यक्रम की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि श्वेता बाकलीवाल के निर्देशन, प्रस्तुतियों की तैयारी और मंच संचालन की उत्कृष्ट व्यवस्था किसी प्रोफेशनल टीम की प्रस्तुति से कम नहीं रही। उन्होंने श्वेता बाकलीवाल सहित समस्त महिला मंडल की प्रतिभागी महिलाओं के समर्पण और मेहनत की सराहना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजेंद्र जी कासलीवाल, राजकुमारी जी कासलीवाल, मनोज जी सोगानी,  प्रीति जी सोगानी,मोहनलाल जी गंगवाल,प्रो. आई.पी. जैन, प्रो. मृदुला जैन, जय श्री ज्वैलर्स, रजत पथ एवं कलश रेस्टोरेंट सहित सभी सहयोगकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। महिला मंडल की अध्यक्ष डॉ. सुशीला टोंग्या ने बताया कि आगामी 23 सितंबर को महिला मंडल की ओर से एक और विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसका विषय “संस्कारों की कमी का परिणाम” रहेगा। कार्यक्रम के माध्यम से वर्तमान समय में संस्कारों के महत्व तथा संस्कारों की कमी से परिवार और समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष डॉ. सुशीला टोंग्या, मंत्री हिमानी जैन, कोषाध्यक्ष वीणा जैन, संयोजक नीतू पाटनी, परम संरक्षक चंद्रकांता छाबड़ा, संरक्षक मिथलेश गोधा, परामर्शकर्ता शशि सेन जैन एवं हीरामणि छाबड़ा सहित समस्त महिला मंडल सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Featured News