Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: तरबगंज के पकड़ी बाजार में गणेश महोत्सव की धूम, सुंदरकांड पाठ और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 18/09/2026 06:05:53 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 18/09/2026 06:05:53 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: तरबगंज क्षेत्र में गणेश महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्तिभाव का माहौल है। तरबगंज के अनेक स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: तरबगंज क्षेत्र में गणेश महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्तिभाव का माहौल है। तरबगंज के अनेक स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। सुबह-शाम होने वाली महाआरती में भक्त बड़ी संख्या में पहुंचकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेकर अपने जीवन को धन्य कर रहे थे। पावन गणेशोत्स के अवसर पर तरबगंज क्षेत्र के पकड़ी बाजार हल्दी गढ़हा में आयोजित गणेश महोत्सव में वृहस्पतिवार रात माँ काली जी कीर्तन मंडली द्वारा श्रीमद रामचरित मानस के पंचम सोपान सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत कर
माहौल को भक्तिमय बना दिया गया। इसी दौरान भक्ति मयी संगीत ने लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। भजन  के माध्यम से भगवान गणेश की आराधना कर रहे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध नजर आए। कीर्तन मंडली की  प्रस्तुतियों पर पंडाल में तालियों से गड़गड़ाहट से माहौल भक्तिमय हो गया। 

हिन्दू युवा वाहिनी, विश्व हिन्दू परिषद के तहसील तरबगंज अध्यक्ष राम गोपाल सिँह ने कमेटी का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की। इस दौरान आयोजन कर्ता संजय श्रीवास्तव ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान गणेश की विशेष पूजा -अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। संध्या वेला के समय प्रतिमा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। संवाददाता दीपक कौशल की रिपोर्ट। वरिष्ठ कार्यकर्त्ता राहुल दूबे ने बताया कि श्री गणेश पूजन महोत्सव कार्यक्रम विगत कई वर्षों से हो रहा है दिनाँक 17 सितंबर से दिनाँक 25 सितंबर तक अपने भव्य स्वरूप में भक्ति मय बना हुआ है सुदूर अंचल से चलकर कलाकार अपनी मनोरम प्रस्तुति दे रहे हैं, इस बार भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। गणपति बप्पा के जयकारों से पकड़ी बाजार का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

Related News

गुजरात: 89 नई एम्बुलेंस होंगी तैनात, 18 मिनट 32 सेकंड के मौजूदा रिस्पांस टाइम को घटाकर करीब 10 मिनट करने का लक्ष्य

गुजरात: जिला पंचायत अध्यक्ष राजूभाई गामित सहित अधिकारियों और सरपंच ने लिया हिस्सा, स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

गुजरात: जिला पंचायत अध्यक्ष राजूभाई गामित सहित अधिकारियों और सरपंच ने लिया हिस्सा, स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उत्तर प्रदेश: अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

उत्तर प्रदेश: स्नेक बाइट अवेयरनेस डे पर डॉक्टरों ने बताए बचाव के उपाय, ‘RIGHT’ फॉर्मूले से प्राथमिक सावधानियों की दी जानकारी

उत्तर प्रदेश: एडीएम न्यायिक दिव्या ओझा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश


Featured News